24hnbc
आज से प्राइवेट और सरकारी स्कूल रहेंगे बंद
- By 24hnbc --
- Sunday, 02 Jan, 2022
24hnbc.com
समाचार - बिहार
बिहार। बिहार में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा बिगड़ते मौसम के चलते पटना के सभी स्कूलों में पाबंदिया लागू कर दी गई कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों को छात्रों के लिए बंद करने का फैसला किया गया है. पटना डीएम ने आदेश जारी किया है आठवीं तक के बच्चों के लिए पटना के सभी प्राइवेट और सरकार स्कूल को बंद रहेंगे. पटना डीएम के आदेश के अनुसार बढती ठंड और शीतलहर को देखते हुए ये फैसला लिया गया है. बच्चों की सेहत पर शीतलहर के कारण बुरा असर पड़ सकता है. इसलिए 8वीं कक्षा तक के बच्चों के लिए पटना के स्कूल बंद रहेंगे. ये आदेश 3 जनवरी यानी सोमवार से ही प्रभावी हो जाएगा. पटना समेत पूरे बिहार में ठंड का जबरदस्त प्रकोप है. पटना समेत कई जिलों में शनिवार को ठंड महसूस की गई. दिन में लोगों को धूप तक देखने को नहीं मिली. मौसम विभाग का कहना है कि अगलो दो-तीन दिन में तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जाएगी.
वहीं बिहार में कोरोना संक्रमण का भी खतरा बढ़ रहा है. इसी बीच छोटे बच्चों के लिए अभिभावक काफी चिंतित हैं. वहीं 15 से 18 साल के बच्चों का वैक्सीनेश 3 जनवरी से शुरु हो रहा है. बिहार कोरोना के मामलों की संख्या हर दिन बढ़ती जा रही है. पटना में 136 नए संक्रमित मरीज मिले हैं. इस में विदेश से आए तीन लोग, दो डॉक्टर, एक डॉक्टर की बेटी, पांच स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल हैं. जिसके बाद अब राज्य में संक्रमितों की संख्या 405 पहुंच गई है. इसके अलावा 100 ऐसे संक्रमित शामिल हैं जो संक्रमण के सात दिन बाद हुई जांच में दोबारा पॉजिटिव मिले हैं. वहीं, एम्स में चार महीने बाद एक दिन में सबसे अधिक चार संक्रमित भर्ती कराए गए हैं. जो नए संक्रमित मरीज मिले हैं उनमें दानापुर से लेकर पटना सिटी तक के मोहल्ले के हैं. जिला स्वास्थ्य समिति से मिली जानकारी के अनुसार नए संक्रमितों में सबसे अधिक पटना सिटी इलाके के हैं. कोरोना का संक्रमण एक बार फिर से स्वास्थ्यकर्मियों को तेजी से अपनी चपेट में लेने लगा है.


