24hnbc
अराईजर टैलेंट की पहल, गांव-गांव प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए हो रहा मार्गदर्शन
- By 24hnbc --
- Saturday, 13 Nov, 2021
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर । 10वीं और 12वीं की तैयारी के बीच का समय स्कूली शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्र छात्राओं के लिए विशेष महत्व रखता है । यहीं से उसका आगे का भविष्य तय होता है इसी कारण प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विशेष पाठ्यक्रम रखने वाली अराईजर टैलेंट इन दिनों ऐडू वेन के माध्यम से राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत ही न्यूनतम दर केवल 99 रुपए में जेईई, नीट, एनटीएसई और कक्षा आठवीं से बारहवीं तक के सभी छात्रों के लिए शिक्षा उपलब्ध करा रहा है । इस कार्यक्रम की शुरुआत राजस्थान के कोटा शहर से हुई अराईजर टैलेंट का उद्देश्य अब आने वाले सत्र तक देश के 100 शहरों में हर बच्चे तक प्रतियोगी परीक्षाओं का उच्च गुणवत्ता युक्त पाठ्यक्रम उपलब्ध कराना है । 100 शहरों में छत्तीसगढ़ के 6 शहर भी शामिल हैं अराईजर टैलेंट टीम के सदस्यों से बात करने पर पता चला कि अराईजर टैलेंट टाटा की एक संस्था के माध्यम से इस सेवा को बेहतर बना रही है। ऐडू बस बनाकर देश में शिक्षा व्यवस्था और प्रतियोगी परीक्षाओं की उचित तैयारी भी कराई जा रही है । ऑनलाइन पाठ्यक्रम तो इतना अद्भुत है कि केवल 99 रुपए जैसी न्यूनतम दाम पर प्ले स्टोर से कोर्स डाउनलोड किया जा सकता है।


