24hnbc
शाला परिसर के भीतर समाज विशेष के छात्रों के साथ मारपीट, सतनाम यूथ फोर्स करेगी आंदोलन
- By 24hnbc --
- Tuesday, 19 Oct, 2021
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर । करगी कला हाई स्कूल में स्कूल परिसर के भीतर एक समाज विशेष के छात्रों को बाहरी युवकों ने ना केवल मारपीट की बल्कि उन्हें जाति सूचक गालियां भी दी, यह मामला अब तूल पकड़ रहा है । सतनामी समाज के यूथ इकाई ने इस मामले में टीआई कोटा से एक्ट्रोसिटी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही का अनुरोध किया। मामला दर्ज ना होने पर चक्का जाम आंदोलन की चेतावनी भी दी समाज के आंदोलन से घबराकर इस मामले में एक्ट्रोसिटी की धाराओं के तहत विकास योगी, थलेश्वर साहू, भूपेंद्र साहू, आकाश साहू, पप्पू श्रीवास के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज हुई है । यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बर्मन ने कहा कि शाला परिसर में छात्र-छात्राओं के संरक्षण की जिम्मेदारी शाला प्राचार्य की होती है किंतु यहां प्राचार्य अश्वनी पांडे ने स्कूल के छात्रों को गुंजा तत्वों से बचाने के स्थान पर उल्टा छात्रों को गुंडों के हवाले कर दिया। शासन प्राचार्य के विरुद्ध सक्षम कार्यवाही करें और उन्हें बर्खास्त किया जाए यदि शिक्षा अधिकारी ने त्वरित कार्यवाही नहीं किया तो ब्रिगेड आंदोलन करेगी जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।


