No icon

24hnbc

आखिऱ शहडोल में खुल गए स्कूल 

 कोरोना संकट काल के बीच जब से अनलॉक हुआ है तब से स्कूल तो खुल गए लेकिन बच्चे कम ही पहुंच रहे थे लेकिन अब जैसे ही बोर्ड परीक्षा नजदीक आने लगी हैं तब से छात्र छात्राएं अपनी पढ़ाई को लेकर चिंतित नजर आने लगे हैं। बुधवार को सेंट्रल अकेडमी स्कूल में 9 से 12वीं तक के विद्यार्थी कक्षाओं में बैठकर पढ़ाई करते नजर आए। इस दौरान कोरोना से बचाव करते हुए यानी मास्क लगाकर शिक्षक और बच्चे नजर आए। प्राचार्य संजय मिश्रा ने बताया कि सेनेटाइजर से हाथ साफ करने के बाद ही कक्षा में बच्चों को बैठने दिया जाता है। टेंपरेचर भी चेक किया जाता है।