24hnbc
13 सितंबर से सर्किट कोर्ट सीटिंग कैंप का आयोजन
- By 24hnbc --
- Monday, 06 Sep, 2021
24hnbc.com
समाचार- बिलासपुर
बिलासपुर । केन्द्रीय प्रशासनिक अधिकरण जबलपुर न्यायपीठ जबलपुर (म.प्र.) का सर्किट कोर्ट सीटिंग कैम्प 13 सितम्बर से 17 सितम्बर 2021 तक कार्यालय जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण कम्पोजिट बिल्डिंग के पास बिलासपुर में आयोजित होना है। जिसमें भाग लेने के लिए ज्यूडिशियल मेम्बर, केट, जबलपुर बेंच श्री रमेश सिंह ठाकुर तथा प्रशासनिक सदस्य, केट, जबलपुर बेंच श्रीमती नैनी जयाशीलन का 13 सितम्बर 2021 को प्रातः 5.20 बजे बिलासपुर आगमन होगा।


