24hnbc
मंदिर में क्रिसमस की प्रार्थना धरे रह गए कोविड के निर्देश
- By 24hnbc --
- Thursday, 24 Dec, 2020
बिलासपुर ( 24 एच एन बी सी)। क्रिसमस के विशेष प्रार्थना में सर्वाधिक भीड़ विश्वासी मंदिर में दिखाई दी । ऐसा लगता है कि मंदिर प्रतिस्पर्धा में चर्च से आगे निकल गया। काफी दिनों से विश्वासी मंदिर पर धर्मांतरण का आरोप लगता है। क्रिसमस के प्रार्थना भीड़ को देखकर आरोप सत्य साबित होता है, हां इतना जरूर है कि इस प्रार्थना स्थल पर आने वाले वक्त अभी हाल ही में पंथ बदले हैं । नगर के सबसे पुराने चर्च रेलवे क्षेत्र के चर्चों में इतनी बड़ी संख्या में भीड़ नहीं आई शायद इसका कारण जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में ही दे दिए निर्देश भी थे जिला प्रशासन ने कोविड-19 को देखते हुए पहले ही यह घोषणा कर दी थी कि क्रिसमस में विशेष प्रार्थना सभा में उपस्थिति कितने संख्या तक जाएगी। और चर्च में प्रवेश के पहले किन नियमों का पालन करना होगा इस दृष्टि से विश्वासी मंदिर ने निर्देशों का पालन सख्ती से नहीं किया । केवल मास्क लगाना ही बचाव का कारण नहीं बन सकता, किंतुु अन्य निर्देशों का पालन यहां नहीं हो रहा है वैसे भी प्रति इतवार सुबह 5:00 बजे से ही इस प्रार्थना स्थल पर जिसे मंदिर नाम दिया गया है, बहुत से लोग एकत्र होते हैं इनकी पृष्ठभूमि ग्रामीण है और उन्हें प्रभावित करने के लिए प्रार्थना स्थल का नाम मंदिर कर दिया गया है। यदि धर्मांतरण का लक्ष्य हिंदूू नहीं होता तो प्रार्थना स्थल का नाम विश्वासी गुरुद्वार या मस्जिद भी हो सकता हैै। किंतुु ऐसा नहीं है इसी से सहज लगता हैै कि लक्ष्य हिंदूू संख्या ही है।


