No icon

24hnbc

धर्म आश्रित राजनीति से ज्यादा खतरनाक है राजनीति आधारित धर्म

24hnbc.com
बिलासपुर, 22 फरवरी 2026 
देश के कथित कंठी माला धारियों ने गेरुए की ऐसी खिदमत कि की महिलाएं तो महिलाएं बच्चे भी उनकी यौन रंजिश इच्छाओं पर बली हो रहे हैं। पांडे जी को मिले नाबालिग यदि सच कह रहे हैं और मामला प्रमाणित हो जाता है तो सनातन धर्म मानने वालों के पास अपना चेहरा छुपाने के लिए जगह नसीब नहीं होगी... और यदि पांडे जी के आरोप राजनीति से प्रेरित है तो यह धर्म और राजनीति और उसे करने वाले के लिए बेहद शर्मनाक है। 
पूरे मामले को ऐसे समझे दुईपीठाधीश शंकराचार्य अभीमुक्तेश्वरानंद पर एडीजे कोर्ट इलाहाबाद में पाॅक्सो एक्ट के तहत एफआईआर का आदेश दिया है। माघ मेले के पहले से गेरुआ पहनने वाले धर्माचार्य और गेरुआ पहन कर राजनीति करने वाले के बीच विवाद छिड़ा उनके कई पाठ खुल रहे हैं। शंकराचार्य के विरुद्ध आशुतोष ब्रह्मचारी उर्फ आशुतोष पांडे और अभय पांडे ने जो मुहिम छेड़ रखी है उसकी भी हिस्ट्री सेट उत्तर प्रदेश पुलिस के पास है। लगता है आपराधिक तत्वों को अपने कथित प्रायश्चित के लिए दो ही क्षेत्र मिलते हैं राजनीति और धर्म 2002 से 2019 के बीच पांडे जी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट, गो तस्करों से संबंध में एफआईआर, षडयंत्र पूर्वक हिंसा भड़काने के मामले, बलात घर में प्रवेश करने के मामले, बलात्कार, जबरन वसूली, धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज, आईटी एक्ट के मामले दर्ज हैं। कुछ में कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी है कुछ में वे जमानत पर है। अब धाराओं को देखें। 147, 148, 149, 323, 324, 452, 307, 506, 376, 376 डी, 398, 356, 420, 467, 468, 471 गौ तस्करी में तीन 3/5,135ए, आईटी एक्ट 66/ए/67 अब भक्ता रजनीश का एक कथन याद करें स्वर्ग की ऊंचाई वही देखते हैं जिन्होंने नरक को देखा हो और समझे कि स्वर्ग यही है जो भौतिक सुख सुविधा ऐश्वर्या भोगते हैं यही तो स्वर्ग है और इसे प्राप्त करने के लिए कुछ लोग या तो राजनीति में घुसते हैं या गेरुआ पहन लेते हैं।