24hnbc
चिकित्सा क्षेत्र में कानून, मेडिको लीगल विषय पर सेमिनार
- By 24hnbc --
- Saturday, 21 Feb, 2026
24hnbc.com
बिलासपुर, 21 फरवरी 2026।
क्लीनिक टू कोर्ट रूम शीर्षक से मेडिको लीगल कॉन्फ्रेंस बिलासपुर में पहली बार निजी क्षेत्र के चिकित्सकों के लिए हो रही है। इस संदर्भ में किम्स के डायरेक्टर डॉ रवि शेखर ने बिलासपुर प्रेस क्लब बिलासपुर की पत्रकार वार्ता में बताया कि सरकारी क्षेत्र में चिकित्सकों के पास कानूनी जानकारी बेहतर होती है और निजी क्षेत्र के चिकित्सक इस मामले में कहीं ना कहीं पीछे रह जाते हैं।
व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा कंज्यूमर कोर्ट और कुछ अन्य न्यायालयों में जब उपस्थित होना पड़ता है तब यह जानकारी होती है कि चिकित्सकीय क्षेत्र के साथ मेडिकल कानून की जानकारी कितनी जरूरी है और इसलिए इस विषय पर कार्यशाला आयोजित हो रही है। कार्यशाला में डॉक्टर संगीता शर्मा, डॉ संगीता तिवारी, एडवोकेट सुनील कोटवानी, एडवोकेट आशुतोष सिंह कछुआहा, डॉक्टर कमलेश मौर्य, डॉ शशिकांत साहू, एडवोकेट अभय डे, डॉ आशुतोष गुप्ता, डॉ नितिन जुनेजा अलग-अलग विषयों पर व्याख्यान देंगे।
कार्यक्रम के विशेष अतिथि जस्टिस श्री दीपक कुमार तिवारी, आईजी बिलासपुर श्री राम गोपाल गर्ग होंगे सेमिनार कोर्टयार्ड मैरिट में 22 फरवरी को सुबह 10:30 से होगा।


