24hnbc
भारतीय संस्कृति की थीम पर किड्स शो 5 को
- By 24hnbc --
- Thursday, 02 Jul, 2026
24hnbc.com
बिलासपुर, 3 जुलाई 2026।
किड्स टैलेंट रनवे 5 जुलाई को भारतीय संस्कृति की थीम पर विशेष रूप से बच्चों के लिए 5 जुलाई को बिलासपुर में टैलेंट हंट का आयोजन है। इस कार्यक्रम में फैशन शो, डांस, गायन, अभिनय और अन्य किस्म की प्रतिभाओं को मंच मिलने जा रहा है। विशेष बात यह है कि प्रतियोगिता में प्रतिभागी होने वाले सभी बच्चों को पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट और गिफ्ट दिया जाएगा। इसका सीधा अर्थ है कि प्रतियोगिता में बच्चों के मन में प्रतिस्पर्धा को जीतने का मनोवैज्ञानिक दबाव नहीं होगा। और वह अपने प्रतिभा को बेहतर तरीके से प्रस्तुत कर सकेंगे। बिलासपुर में भारतीय संस्कृति की थीम पर या टैलेंट शो 5 जुलाई को लखीराम भवन में होने वाला है। कार्यक्रम की संयोजिका कविता सोनी है जो इसके पहले चार बार इस कार्यक्रम को मंच दे चुकी है। और लंबे समय से फैशन शो, डांस, गायन जैसी एक्टिविटी में सक्रिय हैं।


