![](https://24hnbc.com/uploads/1607423798.png)
24hnbc
समर्पण को मिले पंख अब है कमांडो
- By 24hnbc --
- Monday, 07 Dec, 2020
सुकमा। गांव की बेटी मड़कम मुक्के महिला कमांडो बनने के बाद पहली बार जब अपने गांव एर्रापत्ति लौटीं तो लोग स्वागत के लिए मुख्यमार्ग पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों के चेहरे के भाव उनके दिल में उमड़ रही खुशी का इजहार कर रहे थे। मड़कम नक्सलियों का साथ छोड़ने के बाद महिला कमांडो के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी हैं। उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा की और नक्सलवाद के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी देते हुए अन्य नक्सलियों से भी मुख्यधारा से जुड़ने की अपील की।जिले के नक्सल प्रभावित थाना एर्राबोर के एर्रापत्ति गांव में मंगलवार को एसडीओपी अखिलेश कौशिक व दोरनापाल थानाप्रभारी सुरेश जांगड़े के नेतृत्व में जवानों की टीम पहुंची थी। महिला कमांडो के रूप में मड़कम भी पहली बार गांव लौटी थी। 'तेंदूमुत्ता" (गोंडी भाषा के शब्द का अर्थ है उड़ता हुआ) कार्यक्रम के तहत पुलिस अंदरूनी गांवों में जन जागरण अभियान चला रही है। यहां पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को शासन की योजनाओं के बारे में कई जानकारी दी और कहा कि आपके विकास के लिए शासन व प्रशासन तत्पर है। मड़कम ने ग्रामीणों से कहा कि नक्सलवाद से कुछ भी हासिल नहीं होने वाला है। नक्सलवाद के कारण हमारे इलाके में ना तो सड़कें बनीं और ना ही स्कूल। इसलिए जरूरी है कि सभी मुख्यधारा से जुड़ें और विकास में भागीदारी निभाएं।कुछ महीने पहले नक्सलियों से मोह भंग होने के बाद मड़क्कम मुक्के पुलिस के साथ जुड़ी। वर्तमान में वह एर्राबोर थाने में ही पदस्थ है