24hnbc
गुजरात पुलिस का गैर जिम्मेदाराना चेहरा पीड़ित की नहीं सुनी
- By 24hnbc --
- Sunday, 06 Dec, 2020
राजकोटः गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले के खंभालिया कस्बे में पांच लोगों द्वारा कथित तौर पर एक शख्स को अगवा कर उसे निर्वस्त्र घुमाने के मामले के चार दिन बाद शनिवार को नौ पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है.खंभालिया पुलिस थाने के तत्कालीन प्रभारी पुलिस इंस्पेक्टर और एक सहायक सब इंस्पेक्टर समेत नौ पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है, जबकि ट्रैफिक ब्रिगेड (टीआरबी) के दो जवानों को कथित तौर पर ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने के लिए शनिवार को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया.आरोप है कि बीते एक दिसंबर को खंभालिया के रहने वाले चंदू रुदाज को बड़ाभाई भोजानी और पांच अन्य ने अगवा कर लिया था, उनकी पिटाई की गई और निर्वस्त्र कर बाजार में घुमाया गया.इसके बाद आरोपी पीड़ित को खंभालिया पुलिस थाने ले गए और उसे पुलिस को सौंप दिया. आपसी रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया.इस दौरान पुलिस ने पीड़ित को थाने लाने वाले दो आरोपियों- बड़ाभाई भोजानी और उसके भाई काना को भी हिरासत में ले लिया और बाद में अन्य आरोपियों किरित, प्रताप और मानसिंह भोजानी को भी गिरफ्तार कर लिया. ये सभी खंभालिया के रहने वाले हैं.राजकोट रेंज डीआईजी संदीप सिंह ने नौ पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया और टीआरबी के दो जवानों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है.


