24hnbc
राष्ट्रभक्ति भी निविदा पर
24hnbc.com
बिलासपुर, 18 जनवरी 2024।
निजीकरण के बाद से सरकारी दफ्तरों का और उनके कर्मचारी अधिकारियों की कार्यकुशलता, प्रतिभा का स्तर इतना नीचे जा चूका है कि 15 अगस्त, 26 जनवरी जो राष्ट्रीय पर्व हैं, पर निकाले जाने वाली विभागीय झांकी भी टेंडर पर बनवाईं जा रही है। और यह काम गुपचुप नहीं पारदर्शिता के साथ खुलेआम होता है।
सरकारी विज्ञापन एजेंसी संवाद के द्वारा संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं दैनिक अखबार में विज्ञापन निकलवाता है। 17 जनवरी को एक दैनिक अखबार में यह विज्ञापन प्रकाशित हुआ पढ़ने पर पता चलता है यह द्वितीय निविदा है। विभाग को गणतंत्र दिवस के अवसर पर चलित झांकी बनवानी है, जो बना कर देगा उसकी योग्यता एक करोड़ का टर्नओवर बताई जा रही है। निविदा शुल्क भी है ₹2000 अब सवाल उठता है कि स्वास्थ्य विभाग की योजना सरकारी है। और स्वास्थ्य विभाग में सैकड़ो कर्मचारी एनजीओ सेक्टर से आए हैं ऐसे में क्या उनके पास इतनी रचनात्मकता नहीं है कि वे एक चरित्र झांकी का निर्माण कर सके। विभाग को अपनी योजना का प्रदर्शन आम जनता के सामने करना है उसके लिए भी निजी क्षेत्र के ठेकेदार को तलाश जाता है। तभी तो योजना सरकारी और उसका कार्यान्वयन निजी क्षेत्र को दे दिया जाता है। लोग वे वजह एनजीओ को गाली देते हैं।


