24hnbc
मूलभूत सुविधाओं से वंचित कचरबोड़ ग्रामवासियों ने चुनाव का बहिष्कार किया।
- By 24hnbc --
- Saturday, 18 Nov, 2023
24hnbc.com
मुंगेली/ पथरिया, 18 नवंबर 2023।
आजादी के 75 साल बीत जाने के बाद भी मूल सुविधाओं से वंचित ग्रामीणों ने चुनाव दिनांक 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय लिया जबकि मतदान को लेकर प्रयास जोरों शोरों से किया जा रहा है कि अधिक से अधिक मतदान हो सके
लेकिन पथरिया ब्लाक के ग्राम पंचायत हिन्छापुर के आश्रित गांव कचरबोड़ में ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय लिया क्योंकि आज तक गांव में किसी भी प्रकार का विकास नहीं हुआ है और मूल सुविधाओ जैसे पानी, बिजली, सड़क और अन्य मूल सुविधाएं जिनसे वंचित है सबसे मुख्य समस्या गांव में पीने की पानी का भीषण से भी भीषण समस्या है जिसके लिए ग्रामीणों को दूसरे गांव से पानी लाकर पीते है और तो और तालाब के पानी पीकर जीवन गुजारना पड़ता है और नेता मंत्री लोग वोट लेने बस जानते है उसके बाद ईद का चांद हो जाते है और ग्रामीण जन समस्या से घिरे रहते हैं जबकि कचरबोड़ में जल जीवन मिशन के तहत पानी के टंकी का निर्माण लगभग 80 लाख रुपए लागत का कागज में बन गया है और ग्रामीण उसी से पानी पी रहा है ऐसा कागज में दिखाकर खानापूर्ति कर जल जीवन मिशन योजना का नाम ही बदल डाला है जिसमें पंचायत सरपंच , सचिव विभाग के सभी अधिकारी व ठेकेदार मिलीभगत कर जनता को पीने के पानी के लिए भटकने के लिए विवश कर दिया है उसके साथ ही साथ कचर बोड़ दो तरफा रास्ता कचरबोड़ से हिंछापुर व कचरबोड़ से हथकेरा से जुड़ा हुआ है जो अत्यंत ही जर्जर है जिसमें गाड़ी घोड़ा चलना तो दूर पैदल चलना बहुत ही मुश्किल है बरसात के दिनों में घर से निकलना तो और बड़ी समस्या है उसके साथ ही साथ गौठान का ढांचे बस दिखाई देे रहा है उसी तरह पानी की टंकी का सिर्फ पैर खड़ा कर कागज में कंप्लीट का खानापूर्ति कर दिया गया इस प्रकार से बहुत से मूल सुविधाओं से वंचित है जिसके चलते ग्रामवासी मतदान का बहिष्कार करने का विचार बनाकर सुबह से लेकर अब तक कोई मतदाता ने अपना मतदान नहीं किया है जिसकी जानकारी मिलने पर मीडिया मौके पर पहुंची तो जानकारी प्राप्त हुआ कि पिछले 5 साल में इस गांव के लिए कोई भी विकास कार्य नहीं किया गया कई बार यहां पर नेता पहुंचे पर आश्वासन देकर चले गए वहीं लगातार ग्राम वासियों के द्वारा मुंगेली कलेक्टर को भी शिकायत किया गया लेकिन इस ओर कोई भी ध्यान नहीं दिया गया जिसके चलते आज मतदान पूरी तरह से रोक दिया गया है अधिकारियों के समझाईस के बाद भी ग्रामीण नहीं मान रहे हैं। अपनी मांगों पर अड़े हुए है और घंटो बाद आश्वाशन देने के जनता की मांगों को कुछ ही दिनों में पूरा किया जाने की बात कहने से ग्रामीणों ने मतदान प्रारंभ किया।


