No icon

24hnbc

सिराज ने पिता के निधन के बाद देश लौटने से किया इनकार

 

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया में मौजूद टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने पिता के निधन के बाद देश लौटने से इनकार कर दिया है।बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने बताया कि बोर्ड ने उन्हें देश लौटने का विकल्प दिया था लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया है। बता दें कि शुक्रवार को उनके पिता मोहम्मद गाउस ने आखिरी सांस ली।सिराज के पिता पिछले कुछ वक्त से फेफड़ों की बीमारी से जूझ रहे थे। सिराज के पिता की मौत के बाद बीसीसीआई ने इस तेज गेंदबाज के साथ हमदर्दी जताई है।बीसीसीआई ने सिराज को ऑस्ट्रेलिया से भारत लौटने की पेशकश की लेकिन इस तेज गेंदबाज ने टीम के साथ बने रहने का फैसला किया है। 

  • खेल