No icon

15 पदक किए अपने नाम

बोकारो झारखंड में छत्तीसगढ़ की 24 खिलाड़ियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

24hnbc.com
बिलासपुर, 6 जनवरी 2025।
ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं झारखण्ड ताइक्वांडो संघ के सयुंक्त तत्वाधान मे बोकारो मे दिनांक 26 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक आयोजित प्रथम दिशोंम गुरु शिबू सोरेन मेमोरियल ट्राफी राष्ट्रीय महिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता बोकारो झारखण्ड में छत्तीसगढ़ राज्य की 24 महिला खिलाड़ियों ने सहभागिता कर राज्य का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की महिला खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 15 पदक हासिल किए, जो राज्य के लिए गर्व की बात है।उपरोक्त जानकारी देते हुये छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ के महासचिव रामपुरी गोस्वामी ने बताया कि
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपने कठिन परिश्रम, अनुशासन और खेल कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। इन पदकों में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक शामिल हैं।ये सभी खिलाडी बिलासपुर जिले से है और पुलिस स्टेडियम ताइक्वांडो क्लब एवं गजानन ताइक्वांडो क्लब के खिलाडी है। निम्नांकित खिलाड़ियों ने जो पदक प्राप्त किये है उसका नाम इस प्रकार है-   
प्रिंसी सिंह - स्वर्ण पदक, अल्बिना शकील - स्वर्ण पदकनेहल सकट - स्वर्ण पदक, कशफ़ शकील - स्वर्ण पदक, अव्याद्विवेदी - रजत पदक, वान्या श्रीवास - रजत पदक, शुभ्रा कश्यप - रजत पदक, प्रकृति जांगड़े - रजत पदक, अनुष्का चौकसे - रजत पदक, रिया पांडे - रजत पदक, अमायरा राठौड़ - कांस्य पदक, श्रेया मिश्रा - कांस्य पदक दमिक्षी दीप - कांस्य पदक, दीया गोस्वामी - कांस्य पदक, अस्मि नंदा - कांस्य पदक
 
 खिलाड़ियों की इस सफलता के पीछे प्रशिक्षकों, अभिभावकों एवं राज्य खेल संघ के निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही।छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ के टीम के मुख्य कोच राजकुमार शर्मा एबं श्रुति देशपांडे थे।