No icon

24hnbc

अल्ट्राटेक सीमेंट षड्यंत्र इकाई कुकुरदी, मना रहे नवरात्रि महोत्सव धूमधाम से

24hnbc.com
बलौदाबाजार, 6 अक्टूबर 2024।
अल्ट्राटेक सीमेंट सयंत्र इकाई कुकुरदी सीमेंट वर्क्स में विगत दिनों से नवरात्री महोत्सव मनाया जा रहा है, जिसमें सयंत्र परिसर में शनिवार के दिन सुन्दरकांड पाठ का आयोजन किया गया एवं ज्योत जलाकर देवी मॉं की पूजा अर्चना की गई। सयंत्र के कर्मचारियों द्वारा मंदिर प्रागण में एक पेड़ माँ के नाम के तहत फलदार पौधों का रोपण किया गया। हमारे अल्ट्राटेक सीमेंट सयंत्र इकाई कुकुरदी सीमेंट वर्क्स के इकाई प्रमुख पवन कुलकर्णी ने पर्यावरण व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सयंत्र के लिए माँ दुर्गा जी की पूजा अर्चना की साथ ही वृक्षारोपण किया। प्रयोजना प्रमुख केशव नागोरी ने पौधों के औषधीय महत्व के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर तकनीकी प्रमुख अभिजीत जोशी ने कहा कि पौधों से ही स्वस्थ एवं स्वच्छ वातावरण का निर्माण होता है। वाणिज्य प्रमुख एवं हनुमान मंदिर कुकुरडी सीमेंट वर्क्स के सेकेट्री शिवम पोरवाल ने सुन्दरकांड पाठ का वर्णन किया और उसे हमारे आध्यात्मिक जीवन का हिस्सा बताया। खदान प्रमुख मयंक सैनी ने खदान एवं संयंत्र परिसर में लगभग 21 हजार से ज्यादा वृक्षारोपण किए जाने की सराहना की। मानव संसाधन विभाग प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह, पर्यावरण प्रमुख अभिषेक मिश्रा एवं सिविल प्रमुख प्रीतम जक्कनवार ने मानव जीवन एवं पर्यावरण में वृक्षारोपण के महत्व के बारे मे बात की एवं प्रत्येक व्यक्ति को पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया। नवरात्री उत्सव एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंदिर कमेटी, हॉर्टीकल्चर से इन्दु जांगड़े, सी एस आर विभाग से रूपेन पटनायक का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।