No icon

मल्हार में हुआ कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मान सम्मेलन

किसान कांग्रेस के लिए वोट बैंक नहीं सेवा का माध्यम है.....चंद्राकर

24 HNBC

बिलासपुर। मस्तूरी क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मान कार्यक्रम में अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने लंबे इतिहास में जब कभी भी जरूरत पड़ी किसान के साथ खड़ी हुई है और आज भी उस की सभी योजनाएं किसान हित के लिए ही बनती है यह तो भाजपा है जो वोट बैंक देखकर इतनी गुलाटी मारती है कि बंदर भी शर्मा जाए.1990 के वक्त जब भाजपा के एमएलए और सांसद टॉर्च जलाकर ढूंढना पड़ता था उस वक्त भाजपा ने देश के मध्यम वर्ग को आरक्षण समाप्त करेंगे के नाम पर अपना लिया बाद में समय-समय पर महंगाई को मुद्दा बनाकर मध्यमवर्ग से सिंपैथी और वोट कमाए आज यही मध्यमवर्ग बीजेपी के एजेंडा से गायब हैं और कई दिनों से यह आरक्षण और किसानों का गुणगान करते हैं जबकि गुजरात से लेकर हर वह प्रदेश जहां बीजेपी ने शासन किया किसानों की दुर्दशा है. छत्तीसगढ़ के किसान के साथ 15 वर्षों में झूठ के अतिरिक्त बीजेपी ने कोई संबंध नहीं बनाए यही कारण है कि किसान भाजपा के वादाखिलाफी को अच्छे से जानता है. 2018 के चुनाव में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा की असलियत ग्रामीण क्षेत्रों के घर घर पहुंचा परिणाम सामने हैं 90 विधानसभा वाले राज्य में भाजपा 14 पर है। जबकि उस समय के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने 72 का नारा दिया था इस समय राज्य में भूपेश बघेल की सरकार है रिकॉर्ड तोड़ धान खरीदी की है किंतु भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को किसान बताकर किसान आंदोलन कर रही है। 

 मस्तूरी ब्लॉक मे नया ब्लॉग अध्यक्ष नागेंद्र राय के रूप में मिला है उन्हें कुशल जुझारू, संघर्षशील बताते हुए जिला ग्रामीण अध्यक्ष विजय केसरवानी ने कहा कि इस बार विधानसभा में यहां से कांग्रेस की जीत होनी निश्चित है और यह काम नागेंद्र राय के मेहनत से होगा। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अर्जुन तिवारी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और उन्होंने कार्यकर्ताओं को यही संदेश दिया कि पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना है कार्यक्रम मां डिंडेश्वरी मंदिर मल्हार स्थित मंगल भवन में आयोजित था .कार्यक्रम में जिला पंचायत सभापति राजेश्वर भार्गव नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल केवट युवा नेता तारकेश्वर पाटले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।