No icon

24hnbc

युवा कांग्रेस का चुनाव और बिलासपुर के पार्टी पदाधिकारी की परीक्षा

24hnbc.com
बिलासपुर, 11 सितंबर 2026।
बिलासपुर में चावल ग्रीन में इन दिनों कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का जमघट लगा है तीन दिन ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्षों का सम्मेलन है। अभी के कांग्रेस में यह बात अच्छी है कि पार्टी की विचारधारा से स्तर पर संगठनात्मक स्तर पर पदाधिकारी को तैयार किया जा रहा है, यह उचित भी है क्योंकि पार्टी का मुकाबला जिस राजनीतिक दल भाजपा से है उनसे लड़ाई वॉक पटुता की ही है। ब्लॉक कांग्रेसियों के अध्यक्ष की कार्यशाला को अलग-अलग मुद्दे पर कांग्रेस के अलग-अलग नेता संबोधित करेंगे। इसके पहले रायपुर में शहर और ग्रामीण जिला अध्यक्षों को क्लास रूम टीचिंग दी गई थी उसे कार्यक्रम में पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान एलओपी राहुल गांधी ने भी संबोधित किया था। तब प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट थे और वे भी उसे कार्यक्रम में थे। बिलासपुर कार्यशाला इस महीने में महत्वपूर्ण हो गई है कि युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव चल रहे हैं। दो खेमे जिनके बीच मुकाबला है एक पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और दूसरा खेमा भिलाई विधायक देवेंद्र यादव का है। 
देवेंद्र यादव के लिए बिलासपुर बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि वे यहां से लोकसभा चुनाव लड़े हैं और उसके बाद से बिलासपुर को उन्होंने अपना राजनीतिक कार्य क्षेत्र बना लिया है। बिलासपुर के शहर और ग्रामीण अध्यक्ष सिद्धाशु मिश्रा और महेंद्र गंगोत्री उनके ही नजदीकी माने जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि जब बिलासपुर में 2 दिन दिग्गज नेता एकत्र होंगे तो युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव पर बंद कमरे के भीतर बातचीत भी हो सकती है। संगठन का पूरा चुनाव डिजिटल है। वेब पोर्टल पर संचालित है नामांकन पत्र भरने से लेकर मताधिकार तक सब कुछ डिजिटल है। अभी हाल ही में कांग्रेस के प्रकोष्ठों में प्रदेश स्तर पर जो नियुक्ति हुई है उसमें बघेल खेमे की अनुशंसा को वजन मिला है पर युवा कांग्रेस का चुनाव ऐप आधारित है। तो इसमें किसी की अनुशंसा से काम नहीं चलने वाला। 
देवेंद्र यादव के पास राष्ट्रीय युथ कांग्रेस का दबदबा है पुरानी पैठ है और आजमाया हुआ नेटवर्क है। यह पूरा चुनाव 30 अगस्त से शुरू होकर 29 सितंबर तक चलने वाला है। मतलब पूरा एक माह। एक मतदाता को 6 वोट डालने का अधिकार है। प्रत्येक सत्यापित सदस्य छ: अलग-अलग पद प्रदेश अध्यक्ष से ब्लॉक अध्यक्ष तक छह वोट डालेगा। तो बिलासपुर की कार्यशाला और युवा कांग्रेस का संगठनात्मक चुनाव से सिद्धाशु मिश्रा और महेंद्र गंगोत्री के सीआर भी जुड़ गई है। दोनों को जिला स्तर पर मुख्य पद पर आने के बाद से यह संगठनात्मक स्तर पर पहला बड़ा कार्यक्रम है। इसके पहले उन्होंने सत्ताधारी दल के खिलाफ आंदोलन के द्वारा अपने शीर्ष नेतृत्व के पास अपनी मार्किंग कराई और इस बार इस बात की जांच होगी की पार्टी स्तर पर इन दोनों की पकड़ कितनी मजबूत है।