No icon

24hnbc

केंद्र अपने वादे को नहीं करता पूरा

बिलासपुर (24 एच एन बी सी) :-

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और शहर अध्यक्ष ने आज कांग्रेस भवन में पत्रकार वार्ता करते हुए केंद्र सरकार पर यह आरोप लगाया की वे संघीय ढांचे को ना मांग कर अपने ही वादे से मुकर रहे हैं वे नहीं चाहते कि छत्तीसगढ़ में किसान आर्थिक रूप से समृद्ध हो इसी कारण अपने पुल का धान वे नहीं उठाते प्रधानमंत्री देश भर के किसानों के खाते में 500/2000 रुपए डालते हैं और प्रदेश की सरकार जब राजीव न्याय योजना का ₹10000 प्रति एकड़ प्रति किसान डालती है तो उसे बोनस का पैसा कहकर अड़ंगा लगाते हैं उन्होंने कहा कि 15 साल के शासनकाल में भाजपा ने कभी भी अपने वादे पूरे नहीं किए हैं किसानों के हित में सदैव धोखा ही आया और यही कारण है कि आखिर में छत्तीसगढ़ के किसान ने डॉक्टर रमन को सबक सिखाया और सत्ता के बाहर किया सत्ता के बाहर हो जाने के बाद भी डॉक्टर रमन और उनके सहयोगी किसानों को भ्रमित करना चाहते हैं केंद्र सरकार कितने भी अलंगे लगा ले प्रदेश की भूपेश सरकार ने धान खरीदी के बारे में जो वादे किए हैं उस पर वह खरा उतरेगी ।