हाशिये पर पड़े जोगी को अचानक मिल गई सुर्खियां
पीएम सीईसी पर बनाया व्यंग्यात्मक वीडियो, मामला बढ़ने पर मांग ली अमित ने माफी पर जेल जाने का हो गया अंदेशा
- By 24hnbc --
- Tuesday, 03 Nov, 2026
24hnbc.com
बिलासपुर, 4 नवंबर 2026।
छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के अध्यक्ष पूर्व विधायक मरवाही के विरुद्ध रायपुर सिविल लाइन थाने में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एफआईआर दर्ज कराई। उनके विवादित वीडियो पोस्ट सोशल मीडिया में पोस्ट हुआ था विवादित वीडियो पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जुड़े सांकेतिक विवाह और हनीमून का व्यंग्यात्मक वीडियो है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 196, 353, 353 (4) और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया। विवाद बढ़ने के बाद अमित जोगी ने यह पोस्ट डिलीट कर दी और सार्वजनिक रूप से खेद व्यक्त करते हुए क्षमा मांगी। मामला यहीं खत्म हो सकता था पर अमित जोगी पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव सात ने वीडियो और वक्तव्य को उनकी तुक्क्ष सोच का परिणाम बताया। इस तरह छत्तीसगढ़ की राजनीति में हाशिये पर पड़े अमित जोगी फिर से सुर्खियों में आ गए। वोट चोर गद्दी छोड़, वोट चोर कहां मिलेगा भारतीय जनता पार्टी के दफ्तर में जैसे नारे लोकप्रिय हुए हैं वहीं अमित जोगी का वीडियो पोस्ट डिलीट हो जाने के बावजूद दैनिक भास्कर के न्यूज़ साइट पर कई बार देखा जा रहा है और पूरे दृष्यांकन को मजा लेकर देख रहे हैं। अमित जोगी के हाथ में एक झिंगुट भी है जो इस बात का प्रतीक है कि राजनीति में कॉकरोच तेजी से सक्रिय है।
अमित जोगी कांग्रेस में प्रवेश करना चाहते हैं और उनका आवेदन पत्र उनकी पार्टी की सहमति के साथ कांग्रेस की कमेटी के पास लंबित है। वर्तमान में छत्तीसगढ़ की राजनीति में अमित जोगी को कोई नहीं पूछ रहा था वे दिल्ली में अधिवक्ता मोहम्मद प्राचा के साथ वोट चोरी मामले में हुई पत्रकार वार्ता में भी दिखाई दिए। सीधी बात है कि वे वोट चोरी, एफआईआर के मामले में सिविल सोसाइटी के साथ खड़े हैं और उनका यह विवादित वीडियो जिस तरह से चटकारे लेकर देखा जा रहा था उसे और लोकप्रियता तब मिल गई जब एफआईआर हो गई धारा 196, 353, 353 (4) भले ही वेलेवल है और थाने से मुंहचलका है पर आईटी की धारा धारा 67 नॉन वेलेवल है। ऐसे में यदि अमित जोगी को पुलिस गिरफ्तार करती है तो अमित जोगी फिर से सुर्खियों में आ जाएंगे। याद करें तीसरी बार की भाजपा सरकार के समय भूपेश बघेल मूणत की कथित अश्लील सीडी वायरल करके जेल चले गए थे व्यंग्यात्मक पोस्ट जैसी हल्की की बात पर एफआईआर होना और आगे बढ़के यदि गिरफ्तारी होती है तो ऐसा माना जाएगा की प्रदेश की भाजपा सरकार रिवेंज फुल है। ऐसे में देखने लायक रहेगा की केवल एफआईआर पड़ी रहेगी या अमित जोगी की गिरफ्तारी होगी।

