24hnbc
5 लाख का लेनदेन और स्कूल की प्रतिष्ठा कर दो, दो कौड़ी की
- By 24hnbc --
- Tuesday, 29 Sep, 2026
24hnbc.com
बिलासपुर, 30 सितंबर 2026।
क्या एक प्रतिष्ठित स्कूल की छवि की कीमत 5 लाख मात्र है और ऐसी कीमत देकर स्कूल की छवि को बाजार में उछाला जा सकता है। हमारी यह पूरी लाइन मुंगेली के एक प्रतिष्ठित स्कूल के संदर्भ में है। एक ऑडियो ऐसा है जिसमें एक प्रादेशिक मीडिया संस्थान से जुड़े पत्रकार महोदय स्वयं यह कबूल कर रहे हैं कि उन्होंने एक धर्म प्रांत के अवैतनिक पदाधिकारी ने ₹500000 दिया। क्रॉप की गई सामग्री दी और उसने आगे जाकर उसे समाचार का आधार बनाकर चला दिया।
समाचार प्रसारित होने के बाद शहर में शिक्षा विभाग सक्रिय हो गया जांच हुई अब मामला ठंडा है। स्कूल उसी गति से चल रहा है जिन्होंने यह रकम दी अब पंजीकृत समिति के पदाधिकारी नहीं है पर उनकी हरकतों पर कोई रोक नहीं है। आखिर डिजिटल जमाने में व्यक्ति की छवि हो, संस्था की हो या प्रतिष्ठा की उसको खराब करना कुछ मिनट का खेल है बाकी आप लड़ते रहिए उस समय हुआ नुकसान वापस नहीं आ सकता।

