No icon

24hnbc

डायोसिस का चुनाव लड़ने में खर्च होते हैं लाखों नोटिसबाजी से निकाला सच

24hnbc.com
बिलासपुर, 21 सितंबर 2026। 
चुनाव में लाखों खर्च होता है यह सब जानते हैं पर यहां मामला धार्मिक संस्था के चुनाव में खर्च की रकम से जुड़ा है। कानूनी नोटिसबाजी चेक बाउंस का मामला सीधे छत्तीसगढ़ डायोसिस के चुनाव में होने वाले खर्च की और बता रहा है। राजेश बेंजामिन के वकील ने शैलेश लुके सालोमन को भेजा नोटिस में सीधा-सीधा कहा गया है कि राजेश का शैलेश से जान पहचान था और शैलेश ने छत्तीसगढ़ डायोसिस संस्था अध्यक्ष एवं अन्य पद पर चुनाव लड़ने के लिए साढे तीन लाख रुपए प्राप्त किया यह मामला 2024 का है। बाद में शैलेश ने रकम को चेक के माध्यम से वापस किया और चेक बाउंस हो गया। अब चल रही है नोटिसबाजी ...
हमने इस मामले में डायोसिस के चुनाव की प्रक्रिया को समझा पता चला 20 वोट से बिशप का चुनाव होता है। 10 बोर्ड सीनेट दिल्ली के पास है वह जिसे चाहे दिलवा देते हैं और 10 वोट खुले बाजार में घूम रहे हैं। जिनकी जमकर आओ भगत होती है लोगों का कहना है कि एक करोड रुपए तक चुनावी खर्च है और एक या दो वोट से हार जीत बनती बिगड़ती है। अब दूसरा प्रश्न की इतना बड़ा खर्चे तो चुनाव में सफलता के बाद पद पर कितने साल रहेंगे पता चला आयु सीमा 68 साल है अर्थात जब तक बिशप 68 साल का नहीं हो जाता वह बिशप रहेगा चाहे जेल चला जाए। भारत में कई बिशप जेल गए और जेल से जमानत पर आने के बाद फिर किसी डायोसिस के बिशप बन गए। हर डायोसिस मैं स्कूलों में करोड़ों की कमाई है कम पड़ जाए तो जमीन बेच दो और विदेश से मिलने वाला चंदा तो है ही। विदेश से पैसा मिलता है वह भी विदेशी मुद्रा में इसका सबूत है जबलपुर डायोसिस के बिशप बीपी सिंह के परिसर पर पड़ा छापा और उसमें बरामद विदेशी मुद्रा, तो मूल बात छत्तीसगढ़ डायोसिस के चुनाव में लुके ने बेंजामिन से 3.50 लाख रुपए लिया चेक दिया और चेक बाउंस हो गया।