No icon

24hnbc

भाजपा के संवाद कार्यालयों में सामंजस्य की कमी

24hnbc.com
बिलासपुर, 28 जुलाई 2026। 
भारतीय जनता पार्टी की कार्यालयों की भव्यता देखते ही बनती है और अब तो एक जिले में दो कार्यालय हो गए। एक कार्यालय कर्बला रोड पर तो दूसरा बहतराई स्टेडियम के पास ग्रामीण कार्यालय दोनों कार्यालय पर पत्रकार वार्ता होती रहती हैं लगता है पार्टी के संवाद कार्यालयों के बीच ही संवाद की कमी हो गई है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं कि एक ही दिन में दो पत्रकार वार्ता पहले बहतराई स्टेडियम के पास स्थित कार्यालय में 2:00 बजे और दूसरी कर्बला रोड स्थित कार्यालय में 4:00 बजे। 
2:00 की पत्रकार वार्ता ऑन डाट भी अगर शुरू हो जाए तो समाप्त होते तक 3:00 बजे जाता है और उसके ठीक बाद 4:00 बजे कर्बला कार्यालय और आज 28 तारीख को ही भारी बारिश की चेतावनी हैं। 2:00 की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जाने के लिए यदि पत्रकार 1:00 भी निकलेगा तो यह समय स्कूलों के छूटने का होता है और देवकी नंदन दीक्षित चौक से लेकर सीपत चौराहा होते हुए एसईसीएल मुख्यालय तक स्कूलों की भरमार है। एक भी ट्रैफिक जाम गंतव्य पर पहुंचने के लिए बड़ी बांधा बन जाएगा और फिर 4:00 की प्रेस कॉन्फ्रेंस, यही समझ आ रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के संवाद कार्यालय के बीच बेहतर सामंजस्य की जरूरत है।