लोकसभा की सब सीट पर केवल और केवल होगा भाजपा का कब्जा
4 मई के बाद घोषित होंगे मध्यावधि चुनाव
- By 24hnbc --
- Sunday, 19 Apr, 2026
24Hnbc.com
बिलासपुर, 20 अप्रैल 2026।
छत्तीसगढ़ में हुई साड़ी घोटाले जिसमें आंगनवाड़ी महिला कार्यकर्ताओं की साड़ी की लंबाई और अर्ज में कटौती करके मितव्ययिता का उदाहरण दिया गया है। उससे यह पता चलता है कि छत्तीसगढ़ की डबल इंजन सरकार और उसके मंत्री सरकारी खजाने को कितनी मितव्ययिता से संचालित करते हैं। कांग्रेस बिना मतलब इस मामले को घोटाला बता रही है जबकि उनके हाथ इससे बड़े-बड़े घोटाले में रंगे हुए हैं। इसी तरह 17 अप्रैल को जब लोकसभा में संविधान संशोधन बिल गिरा तब यह समझ आया कि समाज की नारी शक्ति किस तरह से परीधान मंत्री के साथ खड़ी है। पूरे देश में जिस तरह से महिलाएं परिधान मंत्री के साथ खड़ी हुई है निश्चित ही इस बार अपार समर्थन को देखते हुए 4 में कुछ राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद देश में मध्यावधि चुनाव की घोषणा हो जाएगी और 400 से बहुत ज्यादा का आंकड़ा पार करते हुए परिधान मंत्री नई सरकार का गठन करेंगे और भारतीय संविधान में 1-2 नहीं जितने संशोधन की इच्छा होगी पूरे कर लेंगे।
भारत हिंदू राष्ट्र घोषित हो जाएगा इस बात पर अब कोई शंका नहीं है। साथ ही जिस संविधान की प्रतियो को 1993 में ही जलाया गया था उसके स्थान पर नया संविधान लागू होगा। विपक्ष जिस संविधान संशोधन के गिरने के बाद उसे अपनी जीत समझ रहा है। असल में यह परीधान मंत्री का मास्टर स्टॉक है और अबकी बार जो मध्यावधि चुनाव होगा उसमें लोकसभा की सभी सीटों पर भाजपा और उनके सहयोगी दल ही जीतेंगे क्योंकि उन्हें नारी जाति का पूर्ण समर्थन प्राप्त हो चुका है।


