24hnbc
व्हीबी- जी राम जी पर कांग्रेस के आंदोलन के पूर्व रक्षात्मक मुद्रा में आई भाजपा
24hnbc.com
बिलासपुर, 7 जनवरी 2025।
मनरेगा को बदलकर व्हीबी- जी राम जी का बिल पास होने के बाद कांग्रेस के व्यापक विरोध आंदोलन से भारतीय जनता पार्टी रक्षात्मक मुद्रा में आ गई। 10 जनवरी से कांग्रेस जिले से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक इस योजना की कमियों को बताने जा रही है तो आज 7 जनवरी को ही जिला मुख्यालयों पर भाजपा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस द्वारा योजना की विशेषताओं को काम हाईलाइट किया बल्कि कांग्रेस के करने धरने पर ज्यादा अच्छे लगायें। बिलासपुर में नगर विधायक अमर अग्रवाल ने कांग्रेस पार्टी को क्षेत्रीय पार्टी कहा उन्होंने कहा कि जो पार्टी विकसित भारत के खिलाफ है वह क्षेत्रीय से भी नीचे चली जाएगी। जब विकसित भारत बनाने का समय उन्हें जनता ने दिया तो उन्होंने भारत को एक परिवार का बना दिया। जब से प्रधानमंत्री पद पर मोदी जी आए हैं विकसित भारत का सपना पूरा हो रहा है यह योजना भी इस भारत के अनुरूप है।
व्हीबी- जी राम जी के बचाव में हुई इस पत्रकार वार्ता में सबसे हटके जो दिखा हुआ यह था कि पूरी योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार की है पर पंचायती राज, जिला पंचायत अध्यक्ष या उपाध्यक्ष पत्रकार वार्ता में नहीं थे। जिले के ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से कोई भी भाजपा विधायक यहां नहीं था कुछ दिन पूर्व नगर निगम के एक लोकार्पण कार्यक्रम से फुटी गुटबाजी का प्रभाव अब बढ़ता जा रहा है और देखने वाले भाजपा की अंदरूनी गुटबाजी को बढ़ा चढ़ा कर देख रहे हैं। पर कुछ ना कुछ अंदर ऐसा चल रहा है जिसका धुआं अब बाहर दिखाई देता है क्योंकि जहां-जहां आग लगती है धूंआ वहीं से उठता है और जहां-जहां से दुआ दिखाई देता है आज भी वही लगी रहती है।


