No icon

24hnbc

भूपेश पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ बेलतरा भाजपा विधायक का और भाजपा में चल रही उथल-पुथल का संकेत है

24hnbc.com
बिलासपुर, 30 दिसंबर2025।
 
लिंगियाडीह क्षेत्र के नागरिकों के धरना प्रदर्शन में समर्थन देने पहुंचे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जो कटाक्ष और आप भाजपा सरकार पर किये। उसका जवाब बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने दिया यह बात भाजपा की राजनीति में चल रही कुछ विसंगति को बताती है। भूपेश बघेल राजनीति में सुशांत शुक्ला से बहुत वरिष्ठ हैं जहां सुशांत शुक्ला पहली बार विधायक चुनकर आए हैं वहीं भूपेश बघेल मध्य प्रदेश विधानसभा के समय से विधायक बनते चले आ रहे हैं। वे छत्तीसगढ़ के अजीत जोगी मंत्रिमंडल में भी मंत्री थे, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे, और नेता प्रतिपक्ष भी रहे ऐसे में उनके द्वारा किया गया कोई भाषण, वक्तव्य, आरोप पर बिलासपुर में बिलासपुर विधायक, बिल्हा विधायक, तखतपुर विधायक के द्वारा जवाब दिया जाए तो राजनीतिक दृष्टि से मेल खाता पर इतने वरिष्ठ नेता के वक्तव्य पर प्रथम बार चुनाव विधायक जवाब दे यह कुछ अजीब लग रहा है लगता है बिलासपुर जिले की भारतीय जनता पार्टी राजनीति में कुछ ऐसा चल रहा है जो साधारण दृष्टि से समझा नहीं आ सकता और इसे समझना जरूरी है। वर्तमान में भाजपा हिंदुत्व वादी राजनीति की चाले चल रही है शायद यह इस कारण है कि बेलतरा विधायक ओबीसी समूह के नेता भूपेश बघेल के खिलाफ फ्रंट फुट पर खेल रहे हैं। 
दूसरा कारण हाल ही मे दो बार अपनी ही पार्टी में बेलतरा विधायक परेशानी में पड़े और अखबार की सुर्खी बने पहला मौका एक पद यात्रा में केंद्रीय राज्य मंत्री के बराबर कौन चलेगा को लेकर बेलतरा विधायक का भाजपा सवर्ण महिला नेत्री से काफी विवाद हुआ और समाचार भी बना वीडियो भी चला, दूसरी बार अटल बिहारी वाजपेई के दिक्षांत समारोह के दौरान सवर्ण कुलपति उनका नाम लेना भूल गए थे। दोनों मामले विधायक के घटती प्रभाव को दिखाते हैं ऐसे में भूपेश बघेल के बयानों पर प्रति उत्तर देकर बेलतरा विधायक ने स्वयं को अन्य की अपेक्षा बड़ा उपयोग वाला बताने की कोशिश किया। जबकि राजनीति में पूर्व मुख्यमंत्री के बयानों पर उनके समक्ष ही जवाब देते हैं। 
गहराई से समझा जाए तो बेलतरा विधायक विधानसभा में अपनी ही सरकार की आलोचना करते हैं तो वह विपक्षी बन जाते हैं और बाहर में विपक्ष के खिलाफ सत्ता पक्ष के विधायक बनते हैं और दोहरी भूमिका राजनीति में नुकसानदायक होती है।