No icon

24hnbc

आम नागरिक से लेकर सरकारी कर्मचारी तक विष्णु से नाराज़

24hnbc.com
बिलासपुर, 29 दिसंबर 2025। 
छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार के खिलाफ इस समय दो तरफ प्रहार हुआ । एक और विभिन्न सरकारी कर्मचारी यूनियन और अधिकारी 11 सूत्री मांगों को लेकर तीन दिवसीय हड़ताल पर हैं दूसरी और अलग-अलग शहरों में आम नागरिक जिम ग्रामीण भी शामिल हैं सरकार के खिलाफ धरने में बैठ गए। मुद्दा कहीं जनसुनवाई निरस्त करने (तमनार) तो कहीं घर उजाड़ कर सरकारी व्यवसायिक इमारत (लिंगियाडीह बिलासपुर) पर बैठे हैं। सरकारी कर्मचारी तो पहले भी अलग-अलग विभाग राजस्व, एनएचएम, शिक्षा, मंडी, सहकारिता हड़ताल पर जा चुके हैं। इस बार पूरे कर्मचारी एक साथ हड़ताल पर चले गए। 
चुनाव पूर्व भाजपा द्वारा दी गई मोदी की गारंटी अब कर्मचारी ही मुख्यमंत्री को याद दिला रहे हैं और बता रहे हैं कि संकल्प पत्र में किस तरह 100 दिन के भीतर सब पूरा हो जाना था। 29 तारीख से जब कर्मचारी अधिकारी की हड़ताल शुरू होने वाली थी तो उपमुख्यमंत्री शासन के 2 साल पूरे होने पर प्रेस वार्ता कर रहे थे। बता रहे थे सरकार की उपलब्धियां पर वास्तविकता यही है कि जंगल से लेकर नया रायपुर तक अर्थात चरण से लेकर सीखा तक विरोध दिखाई दे रहा है।