No icon

24hnbc

SIR और बेलतरा की पत्रकारवार्ता, कमजोर कांग्रेस करे तो क्या....?

24hnbc.com
बिलासपुर, 1 नवंबर 2025। 
कांग्रेस की यही तो कमजोरी है जब पार्टी की पत्रकारवार्ता होती है तो कार्यालय में और व्यक्ति की पत्रकारवार्ता होती है तो होटल में, लंच के साथ इस भेदभाव की परंपरा को गतिशील करते हुए आउटगोइंग ग्रामीण अध्यक्ष विजय केसरवानी ने बेलतरा पराजित प्रत्याशी विधानसभा के रूप में पत्रकारवार्ता की उन्होंने बेलतरा में किस तरह वोट की चोरी हुई के दस्तावेज प्रस्तुत किये। उन्होंने कहा कि 51 मतदाता 100 प्लस के जिस्म से 7 की मृत्यु हो गई, 40 मतदाता स्थानांतरित हैं जबकि वास्तविक रूप से वह अपने बूथ में हैं। 8 मतदाता ऐसे हैं जिनका नाम बेलतरा विधानसभा की सूची में दो से अधिक बूथ पर है। 490 मतदाताओं के मकान नंबर गलत लिखे हैं ऐसी और भी गलतियां मतदाता सूची में है। 
विजय केसरवानी के नेतृत्व में बिलासपुर कांग्रेस ने कई चुनाव हारे कब उन्हें कभी मतदाता सूची की गड़बड़ियां नजर नहीं आई बेलतरा में कांग्रेस लगातार कई चुनाव हार चुकी। मतदाता सूची की गड़बड़ी हर का एक कारण हो सकती है पर उससे बड़ा कारण पार्टी के भीतर खुला घात रहा। जिले की मतदाता सूची में यदि किसी विधानसभा में सबसे ज्यादा घपला हैं तो वह सीट है बिलासपुर, बिलासपुर की मतदाता सूची की पड़ताल पर यदि कांग्रेस मेहनत करती तो यह पत्रकारवार्ता अधिक प्रभावी बनती क्योंकि बिलासपुर में जीत चोरी का आरोप कांग्रेस के पराजित प्रत्याशी अनिल टाह ने जीतने वाले भाजपा प्रत्याशी पर एक से अधिक बार लगाया। कैसे मतदान के पहले मतदाता आते हैं और मतगणना के पूर्व ही चले जाते हैं। बिलासपुर का चुनाव शैलेश पांडे ने 10000 वोट से जीता 5 साल बाद भाजपा ने यह चुनाव 29000 वोट से जीता एक चुनाव में बिलासपुर निर्वाचन अधिकारी बदले गए नए आए अधिकारी ने पत्रकारवार्ता में माना था मतदाता सूची में 10000 प्लस मतदाताओं की गड़बड़ी है। बगैर आवेदन नाम काटे गए पर उसके बाद मामला ठंडा हो गया। अब फिर से छत्तीसगढ़ में केचुआ के आदेश पर sir हो रही है। सरकार मतदाताओं को चुनेगी पहले मतदाता सरकार चुनते थे। जितनी जल्दी मतदाता अपनी गलतफहमी से बाहर आ जाएं लोकतंत्र के हित में होगा।