24hnbc
मसाल रैली का पोस्टर से कका कैसे गायब है
- By 24hnbc --
- Thursday, 18 Sep, 2025
24hnbc.com
बिलासपुर, 18 सितंबर 2025।
कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट इन दोनों बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा में वोट अधिकार यात्रा के बिस्तर पर हैं उन्होंने रायगढ़ में उमेश पटेल की मंच से कांग्रेस की और उनके कार्य शैली को सराहा, पर चर्चा में आया दूसरा मुद्दा कोरबा से आगे रतनपुर तक जो बैनर पोस्टर लगे हैं उनसे भूपेश बघेल का चेहरा गायब है।
कुछ ही दिन पूर्व रविंद्र चौबे पूर्व मंत्री का एक बयान विवादित हो गया था फिर उसे पर पानी डाला गया और फिर से सामूहिक नेतृत्व की बात मान ली गई पर उसे पर अमल होते नहीं दिखाई देता। यदि अमल हो रहा होता तो पूर्व मुख्यमंत्री का चेहरा ही कैसे गायब होता और विशेष बात कका का चेहरा अन्य क्षेत्र में गायब किया गया जहां सीएमडी का प्रभाव बताया जाता है।


