एक और कर्मचारियों की संतुष्टि और दूसरी ओर विपक्ष ने खोला मोर्चा, साय को साई-साई में होगी परेशानी
यदि आज की सभा से कांग्रेसी कार्यकर्ता हुए रिचार्ज तो भाजपा को होगी दिक्कत
- By 24hnbc --
- Monday, 08 Sep, 2025
24hnbc.com
बिलासपुर, 9 सितंबर 2025।
बहुत दिन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस नेताओं ने दमखम दिखाया। इस बार मामला वोट चोर गद्दी छोड़ का है। यह मामला देश के एल ओ पी राहुल गांधी ने बेंगलुरु में उठाया। बाद में बिहार में चल रही एस आई आर में केचुआ की मनमर्जी के कारण वोट अधिकार यात्रा में जोर-जोर से गुंजा बिहार की यात्रा तो समाप्त हो गई और कांग्रेस इस मामले को लेकर राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और उसे राज्य में रैली, आम सभा कर रही है जहां विधानसभा चुनाव हुए और कांग्रेस को तिकड़मों के चलते चुनाव हारना पड़ा। भाजपा की केंद्र सरकार और जिस जिस राज्य में भाजपा की सरकार है वहां वहां कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हो या एल ओ पी के एक बयान पर उस राज्य का मुख्यमंत्री से लेकर जिला अध्यक्ष तक विज्ञप्ति और बयान जारी करने लगता है। जिससे यह लगता है कि भाजपा दबाव में है।
बिलासपुर की आम सभा में पर्याप्त श्रोता थे, पार्टी के कार्यकर्ता थे, और नेता भी थे नकारात्मक गुटबाजी वाले समाचार ढूंढने लिखने वाले पत्रकारों को आज ऐसी खबरों के लिए मेहनत ज्यादा करनी पड़ी। छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी, पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व उपमुख्यमंत्री वह अन्य सभी वक्ताओं ने प्रभावशाली तरीके से केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार और चुनाव आयोग पर तीखे हमले बोले। इन सब से हटकर सबसे बेजान भाषण नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर सीडीएम का था। उनके मुख से निकल रहे शब्द और बॉडी लैंग्वेज के बीच संमजस्व नहीं था लगता था कि भाजपा की आलोचना करते वक्त कोई बड़ा वजन उन पर रखा हो खैर नमक अदा तो करना पड़ता है।
इस पूरे आम सभा में बिलासपुर के पूर्व विधायक शैलेश पांडे ने अपनी उपस्थिति दमदारी से दिखाई बैनर पोस्टर के अतिरिक्त आम सभा स्थल पर मेजवानी की भूमिका में शैलेश पांडे ने अपनी शाख कायम की, उनके तमाम होर्डिंग में राष्ट्रीय राज्य स्तरीय और स्थानीय नेताओं के चेहरे को उचित सम्मान दिया गया था।


