No icon

24hnbc

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ही नहीं, एक दर्जन प्रदेश में बनाना है अध्यक्ष

24hnbc.com
बिलासपुर, 26 मई 2025।
कई करोड़ सदस्यता का दावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी और कई धाकड़ नेताओं से लेस होकर भी अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष क्यों नहीं चुन पा रही। कहा जा रहा है पहलगाम हमला और फिर ऑपरेशन सिंदूर चुनाव टालने की वजह बना यदि यह कारण है तो प्रदेश में भाजपा संरक्षण के चुनाव क्यों नहीं हो पाए। प्रदेशों के चुनाव के चक्कर में ही राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव लटका है। कुछ का कहना है कि यदि प्रदेशों में चुनाव हो जाएगा तो राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव करना पड़ेगा। इसलिए प्रदेश के चुनाव लटका दिए हैं। क्या मुश्किल है राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम पर सहमति क्यों नहीं हो रही है। आरएसएस और मोदी के बीच एका क्यों नहीं हो रहा है। 
शिवराज सिंह, मनोहर लाल खट्टर, धर्मेंद्र प्रधान, संजय जोशी जैसे नामों की चर्चा है। इवेंट मैनेजमेंट वाली पार्टी को अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव में दिलचस्पी क्यों नहीं बन रही है। अभी तक देश के 36 राज्यों में और केंद्र शासित प्रदेशों में से सिर्फ 14 राज्यों में चुनाव हुआ। बचे हुए राज्यों का चुनाव क्यों नहीं हो रहा हर राज्य में कुछ ना कुछ समस्या है। सबसे बड़ा राज्य उत्तरप्रदेश अध्यक्ष का चुनाव नहीं हो पा रहा है तो केविनेट फेंट बदल भी अटक गया है। योगी और अमित शाह के बीच मतभेद जग जाहिर हो चुके हैं। प्रदेश भाजपा का अधक्ष जाट, ब्राह्मण या पिछड़ा तय ही नहीं हो रहा।
झारखंड में भी यही हाल है मरांडी को बदलना है पर विकल्प नहीं दिख रहा स‍वर्ण समाज से कार्यकारी अध्यक्ष है। नया फार्मूला फिट होना है। तेलंगाना किशन रेड्डी प्रदेश अधक्ष केंद्र में मंत्री भी हैं। भाजपा अबकी बार कट्टर हिंदू को कमान देना चाहती है। इसी तरह पश्चिम बंगाल में अध्यक्ष पद को लेकर नेताओं के बीच कट-कट है सुकांत मजूमदार केंद्र में मंत्री हैं। गुजरात प्रदेश अध्यक्ष का फैसला रुका पड़ा है यहां का भी प्रदेश अध्यक्ष केंद्र में मंत्री हैं। महाराष्ट्र में भी सहमति नहीं बन पा रही है वर्तमान अध्यक्ष बावन फुले राज्य सरकार में मंत्री हैं ये सब फालतू की बात है राष्ट्रीय मीडिया को तो परिधान मंत्री के रगों में दौड़ता हुआ सिंदूर दिख रहा है और भाजपा के कुछ सांसदों को शाहिद नागरिकों के विधवाओं के चेहरे का ओज पढ़ने से फुर्सत नहीं है।

A PHP Error was encountered

Severity: Core Warning

Message: PHP Startup: Unable to load dynamic library 'monarxprotect-php72.so' (tried: /opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so (/opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so: cannot open shared object file: No such file or directory), /opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so.so (/opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so.so: cannot open shared object file: No such file or directory))

Filename: Unknown

Line Number: 0

Backtrace: