No icon

24hnbc

पत्रकारों के पूछें प्रश्नों में उलझी डी पुरंदेश्वरी

बिलासपुर । भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी आज बिलासपुर में थी । उन्होंनेे पत्रकारों के सवालों के जवाब मैं कहा कि केंद्र के नए कृषि कानून लंबी अवधि मैं किसानों के लाभ केे लिए ही है । किंतुु विपक्षी दल अपनेे स्वार्थ की राजनीति के चलते किसानों को गुमराह कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि कल के भारत बंद से ही यह समझ आता है कि किसानो का आंदोलन राजनैतिक बन चूका है। उन्होंने कहा की आवश्यक वस्तु अधिनियम में बदलाव से बड़े गोदाम को सरकार सब्सिडी उपलब्ध करायेगी, किंतु वे मूल प्रश्न आवश्यक वस्तु अधिनियम से आलू, प्याज जैसी रोजमर्रा की वस्तु बाहर क्यों की गई है, का उत्तर नहीं दी लगातार बड़ती हुई मंगाई मूल्य सूचकांक केे प्रश्नों पर उन्होंंने सीधे जवाब नहीं दिया। बिलासपुर के 2 साल के प्रदर्शन पर उन्होंनेे कहा की किसी भी निर्वाचित सरकार के खिलाफ तुरंत विपक्षी आंदोलन लोकतंत्र में उचित नहीं है। अब राज्य सरकार को 2 वर्ष हो चुके है, तब प्रदेश भारतीय जनता पार्टी और उसके नेता कार्यकर्ता सभी नागरिको को होने वाली परेशानियों के लिए सरकार पर दवाब बनायेगे। 

          डी पुरंदेश्वरी को प्रदेश का प्रभार मिलने के बाद यह उनका पहला दौरा है पहले वे टीडीपी मे थी। और उसकी पूर्व कांग्रेस में जब नरसिम्हा राव प्रधानमंत्री थे तब अर्जुन सिंह के केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री होने पर वे राज्यमंत्री थी। डी पुरंदेश्वरी विशाखापट्टनम और बापतला क्षेत्र से एमपी एमएलए रह चुकी है । वे आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एनटीआर की बेटी हैं उनके पति भी सांसद रहे हैं।