No icon

24hnbc

बलात्कार का राजनीति विज्ञान

24hnbc.com 
बिलासपुर, 19 अगस्त 2024। 
एन्टायर पॉलीटिकल साइंस के संभावित कोर्स में यह विषय रहा होगा। तभी इन दिनों ब्यूरोक्रेसी से लेकर टेक्नोक्रेट और भक्तों कि प्रत्येक जमात इस विषय पर महारत हासिल कर रही है। इससे ना जुल्म - जुल्म घटेगा ना ही स्वच्छ राजनीति जन्म ले सकेगी। दो बातों पर गौर करें बिलासपुर स्थित सिम्स मेडिकल कॉलेज के ट्रेनिंग डॉक्टर बहुवचन में शिकायत किए की उनके साथ एचओडी ने छेड़खानी की, बेड टच किया जांच हुई है विभाग की इंटरनल पर अभी तक रिपोर्ट नहीं आई है। 
कल रायपुर में पुलिस लाइन में एक संस्था ने राखी का कार्यक्रम रखा था कार्यक्रम में कोलकाता की मृत मेडिकल छात्रा को वर्दी में खड़े तमाम पुलिस कर्मियों ने श्रद्धांजलि दी, बंगाल के बलात्कार कांड पर छत्तीसगढ़ पुलिस की सामूहिक श्रद्धांजलि यह कहती है कि यह सांस श्रद्धांजलि उत्तराखंड, बिहार के मामलों में छत्तीसगढ़ पुलिस क्यों नहीं देती। छत्तीसगढ़ पुलिस किसी दिन सोनी सोढ़ी को जो यातनाएं दी गई उसे पर माफी क्यों नहीं व्यक्त करती वह कांड बलात्कार से कम नहीं था। छत्तीसगढ़ में हर महीने कई बलात्कार हो रही है, हत्या हो रही है, आदिवासियों के साथ बस्तर में भी यही हो रहा है। कितनी बार श्रद्धांजलि दी या अब देना शुरू करेंगे या ऐसे श्रद्धांजलि कार्यक्रम छत्तीसगढ़ में उन्हीं राज्यों के संदर्भ में रखे जाएंगे जहां पर गैर भाजपा सरकारे हैं।