No icon

24hnbc

किसे कांग्रेस की चिंता, कौन सीबीआई छापे के बाद कर रहा अस्तित्व का संघर्ष

24hnbc.com 
बिलासपुर, 17 अगस्त 2024। 
पद जाने के बाद व्यक्ति पूर्व हो जाता है। पर उच्च शिक्षित कांग्रेस नेता ने तो गजब ढा दिया। अपने जन्मदिन के उल्लास में उन्होंने मंडी को ही पूर्व घोषित कर दिया। इतना ही नहीं जन्मदिन के केक काटने के लिए बतौर मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष श्री महंत जी और कोरबा सांसद श्रीमती महंत को जिस कार्यक्रम में बुलाया गया उसके पोस्टर से बिलासपुर विधायक के पूर्व विधायक शैलेश पांडे का फोटो ही नदारत था। 
विधानसभा बिल्हा से बुरी तरह चुनाव हार चुके कांग्रेस नेता का यह जन्मदिन कार्यक्रम सीबीआई छापे के बाद मनाया जा रहा है इसके कई राजनीतिक अर्थ खोजें जा रहे हैं। 16 तारीख की ही डेट में मस्तूरी ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष ग्राम पंचायत महमंद मैं हरेली का एक कार्यक्रम रखा। वे कई सालों से यह कार्यक्रम करते आ रहे हैं। कांग्रेस की सत्ता हो ना हो हरेली का यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष होता है। और इस कार्यक्रम का इंतजार केवल महमंद के नागरिक को ही नहीं आसपास के लोगों को भी होता है। कारण स्पष्ट है वे सब को साथ लेकर चलने का प्रयास करते हैं। हरेली कार्यक्रम के उस मंच पर सबका स्वागत रहता है। 16 तारीख के इस कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष कोरबा सांसद कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय पांडे सभी मौजूद हैं। 
2023 में संपन्न विधानसभा चुनाव में मस्तूरी विधानसभा चुनाव संगठन के दम पर ही जीत गया जिले में कांग्रेस के और भी ब्लॉक अध्यक्ष हैं और वे पार्टी की सत्ता चले जाने के बाद कितने सक्रिय, कितने शिथिल है यह किसी से छुपा नहीं है। बिलासपुर कांग्रेस संगठन में फेरबदल की उम्मीद काफी दिनों से की जा रही है ऐसे में मसूरी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष की सक्रियता को उस दिशा में एक प्रयास के रूप में देखा जा सकता है।