24hnbc
दर्जनों महिलाओं ने थामा शिव सेना उद्धव ठाकरे का हाथ
- By 24hnbc --
- Friday, 19 Jul, 2024
24hnbc.com
बलौदाबाजार 20 जुलाई 2024। समाचार संकलन जिला प्रतिनिधि
बलौदाबाजार के कसडोल ब्लॉक के ग्राम खर्वे मे महिला सेना जिला उपाध्यक्ष जागेश्वरी साहू के नेतृत्व में शिवसेना का बैठक रखा गया जिसमें दर्जनों महिलाओं ने शिवसेना का सदस्यता ग्रहण किया जिसमें उपस्थित जिला अध्यक्ष मनहरण साहू एवं महिला सेना जिला अध्यक्ष गंगोत्री साहू के द्वारा महिलाओं को उनके हक अधिकार और उनके ऊपर हो रहे शोषण अत्याचार को ध्यान में रखते हुए अपनी हक की लड़ाई खुद को मजबूत बनाकर संगठन से जुड़कर अपनी ताकत बढ़ाकर लड़ने झांसी की रानी बनो और अपने हक अधिकार की लड़ाई लड़ो इस बीच कसडोल ब्लॉक के ग्राम खर्वे कि महिलाओं ने ग्राम में अनेक प्रकार की समस्याओं का वर्णन करते हुए बताया अब इस उसी समस्या के लिए शिवसेना से जुड़कर अपनी हक अधिकार की लड़ाई लड़ेंगे और अपना अधिकार हासिल करेंगे जिसमें मुख्य रूप से बलौदा बाजार जिला अध्यक्ष मनहरण साहू, महिला सेना जिला अध्यक्ष गंगोत्री साहू, महिला सेना जिला उपाध्यक्ष जागेश्वरी साहू, शांति प्रजापति, छोटी प्रजापति, हीराबाई साहू, मंजू नवरंगे, सजन प्रजापति, फिरतीन, जीरा बाई मानिकपुरी, सविता लहरे, शिवकुमारी नवरंगे, चंद्रिका नवरंगे, आदि लोग उपस्थित रहे।


