24hnbc
कांग्रेस पूर्ण: लोकतांत्रिक पार्टी इसलिए कर रहे हैं हार जीत की समीक्षा ....... मोईली
- By 24hnbc --
- Friday, 28 Jun, 2024
24hnbc.com
बिलासपुर, 29 जून 2024।
कांग्रेस पूरी तरह से लोकतांत्रिक पार्टी है और वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने इंडिया अलायंस के साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी नरेंद्र मोदी को बहुमत में आने से रोका, और उन्हें गठबंधन की सरकार के लिए मजबूर किया। यही इंडिया गठबंधन की जीत है। छत्तीसगढ़ के 11 में से 10 लोकसभा सीट पर हार की समीक्षा एआईसीसी के द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर मैं कर रहा हूं।
रायपुर और उसके आसपास की लोकसभा सीट की समीक्षा के बाद बिलासपुर में चार सीट की समीक्षा के बाद दो अन्य स्थानों पर भी समीक्षा की जाएगी। वीरप्पा मोईली ने कहा कि जीत हो या हार जिम्मेदारी तो सामूहिक की होती है। राहुल गांधी और खड़गे जी संविधान बचाओ और जल, जंगल, जमीन का मुद्दा जिसके आधार पर कांग्रेस 40 से 100 पर आ गई। छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश में क्यों सफल नहीं हो पाई यह समझना जरूरी है, और इसी काम पर हम आए हैं।
मोईली जी के पूरे जवाब अंग्रेजी में थे पत्रकारों के पूरे प्रश्न हिंदी में थे दो प्रश्न अंग्रेजी में थे पहले व्हेन पीसीसी चीफ ईग्रीजॉइन दूसरा इट इस इंडिविजुअल रिस्पांसिबिलिटी और कलेक्टिव बंट मोईली नॉट गिव आंसर.....।


