No icon

सर्वहारा वर्ग के प्रतीक है राहुल गांधी ..... टाकेश्वर पाटले

10 साल बाद देश को मिला नेता प्रतिपक्ष

24hnbc.com
बिलासपुर, 26 जून 2024। 
कौन सा अद्भुत संयोग 25 जून 1975 के दिन आपातकाल की घोषणा हुई थी 2024, 25 जून मंगलवार के दिन ही 10 साल बाद देश को उसका नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के रूप में मिला। यह लोकतंत्र में सर्वहारा वर्ग की बड़ी जीत है। 10 साल में मोदी की ऐसी व्यवस्था का शासन चल रहा था जहां जनता को वोट देने के बाद कोई अधिकार शेष नहीं था। 25 जून 1975 का आपातकाल 21 मार्च 1977 को खत्म हो गया था। इंदिरा गांधी ने संविधान के व्यवस्था के तहत लगाया था और उसे वापस भी लिया, पर 2014 के चुनाव परिणाम के बाद नरेंद्र मोदी ने जो अघोषित आपातकाल शुरू किया उसका अंत 4 जून 2024 को जनता ने किया। जब जनता ने भारतीय जनता पार्टी की 303 सीट को घटाकर 240 पर पटक दिया।
कल रात जैसे ही राहुल गांधी के एल ओ पी बनने की घोषणा हुई बिलासपुर के निकट दर्री घाट में तो कांग्रेस नेता टाकेश्वर पाटले मिठाई भी बाटी उनका कहना है कि राहुल गांधी ने पहली बार कोई संवैधानिक पद लिया है। यह भारत के कोने-कोने की खुशबू को समझते हैं किचन में खाना बनाने से लेकर बाजार और जीवन के हर पक्ष को जानते हैं। खेत खलियान, टू व्हीलर, ट्रक, राईडींग से लेकर गोताखोरी सबको बिना मीडिया प्रबंध करते हैं आज जब भी देश में नेता प्रतिपक्ष का पद लेते हैं तो ऐसा लगता है कि आम नागरिक की आवाज सदन में अब बंद नहीं होगी। 
राजनीतिक विश्लेषक 10 साल बाद नेता प्रतिपक्ष घोषित होने को लेकर ऐसा मानते हैं कि अब असल मायने में लोकतंत्र पूरा हुआ। सत्ता और विपक्ष के बीच जैसे समीकरण बन रहे हैं सरकार अपने स्वरूप में कोई बदलाव नहीं कर रही है ऐसे में मध्यावली चुनाव की संभावनाएं लगातार बढ़ रही है। सीमावर्ती राज्यों में अशांति है यूपी से लेकर लोकसभा तक बुलडोजर और शिक्षा में व्याप्त दुर्गंध सड़ांध मध्यवर्गीय परिवार के मन में मोदी की बच्ची खुशी इज्जत को खत्म कर देगी।