
24hnbc
तोखन, साव पर अब बिलासपुर की पूरी जिम्मेदारी
- By 24hnbc --
- Monday, 17 Jun, 2024
24hnbc.com
बिलासपुर, 18 जून 2024।
एक राज्य मंत्री पर न्यायधानी विकास की पूरी जिम्मेदारी, क्या तोखन जी के कंधे इतने सबल हैं....? 2003 में अजीत जोगी की सत्ता से विदाई हुई बिलासपुर को यह बड़ा झटका था क्योंकि वे उनकी विधानसभा बिलासपुर जिले में ही आती थी। अतः रायपुर में बिलासपुर जिले को सीएम का जिला माना जाता था।
भाजपा सरकार ने राजनांदगांव विधायक जिला राजनांदगांव के विधायक डॉ रमन सिंह सीएम बने जब वह पहली बार बतौर सीएम बिलासपुर आए तो उन्होंने कहा मैंने राज्य के खजाने की चाबी बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल को दे दी, अब इसके बाद में और कुछ नहीं दे सकता। खजाने की यह चाबी 10 साल तक बिलासपुर विधायक के पास रही आम जनता बेहतर जानती है बिलासपुर का विकास कैसा हुआ, जैसा हुआ उसका अंत यही है की 2018 में इसे खोदापुर का हैशटैग मिल गया। फ्लॉप योजनाओं की लंबी सूची असफल सिवरेज, जलावर्धन और हवाई यात्रा का झुनझुना। याद रखें चकरभाठा से 990 रुपए में उड़ान भरकर वहीं उतारना बिलासपुर का विकास था और इस विकास की गाथा को बिलासपुर विधायक सह मुंगेली विधायक ने पत्रकारों को लंच कर कर बताया।
इस बार भी जब 2023 का विधानसभा चुनाव हुआ बिलासपुर घोषणा पत्र के साथ बिलासपुर विधानसभा का घोषणा पत्र शायद पूरे प्रदेश का अकेला उदाहरण था। तभी तो चुनाव जीतने के बाद जब कभी भी विपक्षी नेताओं का शासन पर कटाक्ष होता है तो इस आधार बनाया जाता है। बिलासपुर, बिल्हा के सत्ता केंद्रों को एक तरफ रखते हुए भाजपा के हाई कमान ने एक सीएम, दो डिप्टी सीएम के समीकरण के तहत लोरमी जिला मुंगेली से अरुण साव को डिप्टी सीएम बनाया और इसे बिलासपुर की उपलब्धि माना जाए।
लोकसभा चुनाव में लोरमी जिला मुंगेली के तोखन साहू को टिकट मिला जिते और सब को विशेष कर रायपुर विधायक बृजमोहन को चिढ़ाते हुए राज्य मंत्री बन गए। जब उनका नगर आगमन हुआ तो शहर के नागरिकों का तो पता नहीं मीडिया को बिलासपुर का विकास पुरुष दिखाई दे गया। रेल, हवाई जहाज, स्मार्ट सिटी, उद्योग, हाई राइजिंग बिल्डिंग उम्मीद के पर लग गए और बिलासपुर में नोएडा, गुड़गांव एक्सप्रेस वे सब की उड़ान साकार होने लगी है। अब देखना है कि लोरमी से डिप्टी सीएम यही से भारत सरकार का शहरी विकास राज्य मंत्री अपनी विधानसभा जिला के ऊपर बिलासपुर को कितना प्राथमिकता देते हैं।