No icon

24hnbc

बलौदाबाजार अग्निकांड की आंच से अब कौन रहा झूलस कौन सेक रहा हाथ

24hnbc.com
बिलासपुर, 14 जून 2024। 
छत्तीसगढ़ की कुल मतदाता 19454900 में एससी मतदाताओं का प्रतिशत डबल डिजिटल में है। राज्य में सत्ता परिवर्तन मात्र 1.5% के स्विंग से होता है। ऐसे में बलौदाबाजार कांड की आंच राजनीतिक दलों के लिए वोट बैंक साधने की पैंतरेबाजी की ओर जा रहा है। छत्तीसगढ़ में 90 विधानसभा सीट में से सारंगढ़, मुंगेली, मस्तूरी, पामगढ़, सरायपाली, बिलाईगढ़, आरंग, अहिवारा, नवागढ़, डोंगरगढ़ एससी आरक्षित सीट है। इसके अतिरिक्त 41 सीट ऐसी है जहां एससी वर्ग के मतदाता हार जीत में निर्णायक भूमिका रखते हैं।
छत्तीसगढ़ का विपक्षी राजनीतिक दल दो तरफ घिर गया है। एक तरफ सत्ता पक्ष के कई नेता इस हुए कांड के लिए कांग्रेस के कुछ नेताओं पर निशान साध रहे हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस का प्रदेश नेतृत्व अभी तक ओबीसी प्रेम से बाहर नहीं निकल पाया। कांग्रेस ने इस घटना के लिए जो जांच दल बनाया उसमें पहले सतनामी समाज के एक धर्म गुरु को जांच दल में स्थान दिया, कहां जाता है कि बाद में उनका नाम डिलीट कर दिया गया। ऐसे में कांग्रेस जहां निष्पक्ष जांच की मांग कर रही है वहीं सतनामी समाज के बीच संदेह की नजर से देखा जा रहा है। 
आज बलौदाबाजार जिले में कांग्रेस के एक बड़े नेता दौरे पर थे। पत्रकारों के सवालों के बीच में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तो उठ गए प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज जैसे हमारे स्थानीय प्रतिनिधि पत्रकार ने पूछा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष जो इसी वर्ग से आते हैं और पूर्व अध्यक्ष जो नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान का पैगाम देते हैं ने अभी तक इतने गंभीर मसले पर अपनी प्रतिक्रिया नहीं दी है। दीपक बैज ने कहा कि हम पूरी घटना की विस्तृत रिपोर्ट अपने प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट को दे रहे हैं जो राष्ट्रीय अध्यक्ष को इससे अवगत कराएंगे। दूसरी और बलौदाबाजार जिले में 10 जून को हाथप्रभ कर देने वाली एकत्र हुई भीड़ में पड़ोसी राज्य से बड़ी संख्या में लोगों के आने का भी चर्चा है।