No icon

24hnbc

बिरजू भैया का जोशीला स्वागत, निकले कई राजनीतिक संकेत

24hnbc.com
बिलासपुर, 12 जून 2024। 
इस बार रायपुर एयरपोर्ट पर बृजमोहन अग्रवाल मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, सांसद रायपुर का जैसा स्वागत हुआ। उसने यह इशारा कर दिया कि छत्तीसगढ़ की राजनीति में सब कुछ वैसा शांत नहीं है जैसा कि ऊपर से दिखाई दे रहा है। बिरजू भैया के नाम से अपने समर्थकों के बीच लोकप्रिय इनका इतिहास वाला पुराना है पहली बार मध्यप्रदेश विधानसभा 1990 के चुनाव में जीत, 93-98 में फिर इसी निर्वाचन क्षेत्र में जीते, 2003 में छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार की शुरुआत हुई तो लगातार 15 साल तक मंत्री रहे। जब विपक्ष में बैठे तब भी बिलासपुर की राजनीति उन्हीं के ईर्द-गिर्द धूम रही थी। भले ही उन्हें जातीय समीकरण के कारण नेता प्रतिपक्ष नहीं बनाया गया ऐसा दो बार हुआ पहली बार 2001 में जब सीएम जोगी एसटी के मुकाबले नेता प्रतिपक्ष नंद कुमार साय एसटी और फिर 2018 में सीएम भुपेश बघेल ओबीसी के मुकाबला नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ओबीसी बृजमोहन अग्रवाल अपने प्रतिस्पर्धियों का भी सम्मान ऐसे करते हैं कि उनका दिल जीत ले.....। हाल ही में जब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने महंत श्यामसुंदर दास को रायपुर से टिकट दिया तो बृजमोहन अग्रवाल ने उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। 
संसद का चुनाव जीतने पर भी फिर से महंत श्यामसुंदर दास का आशीर्वाद लिया राजनीतिक विषयों के जानकार बताते हैं कि इस बार छत्तीसगढ़ की राजनीति में सीएम को निर्णय की वैसी स्वतंत्रता नहीं है जैसी 5 साल पहले थी। अब तो सब कुछ दिल्ली से तय होता है। ऐसे में जब बिलासपुर के कद्दावर विधायक का मंत्री पद कटा तब भी बिरजू भैया को इग्नोर नहीं किया जा सका। तो दूसरा रास्ता तुरंत सांसद का टिकट दे दो और क्षेत्रीय राजनीति से विदा करें। छत्तीसगढ़ में भाजपा के 10 सांसद हैं जिसमें से एक सांसद बिलासपुर से राज्य मंत्री भी बन गए पर रायपुर एयरपोर्ट पर जैसा जोशीला स्वागत बृजमोहन अग्रवाल का हुआ उसने यह बता दिया कि अन्य 9 संयुक्त रूप से भी ऐसा नहीं कर सकते, आने वाला समय छत्तीसगढ़ की भाजपा राजनीति में बृजमोहन की चालो को देखने वाला रहेगा।

A PHP Error was encountered

Severity: Core Warning

Message: PHP Startup: Unable to load dynamic library 'monarxprotect-php72.so' (tried: /opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so (/opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so: cannot open shared object file: No such file or directory), /opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so.so (/opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so.so: cannot open shared object file: No such file or directory))

Filename: Unknown

Line Number: 0

Backtrace: