समीक्षा हुई तो कौन पूछेगा कैसे हारा अपना क्षेत्र
छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल में अब फेरबदल का इंतजार
24hnbc com
बिलासपुर, 6 जून 2024।
4 जून पूरे देश के साथ छत्तीसगढ़ में भी लोकसभा चुनाव की मतगणना हुई और अब भाजपा के पक्ष में 10 सीट कांग्रेस को मिली एक कोरबा के
बावजूद पहले प्रशासनिक सर्जरी और उसके बाद मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया। किस जिले के कलेक्टर बदले जाएंगे कहां कमिश्नर बदल जाएगा पर पहले निर्णय होगा। इस फेरबदल में किसकी सूची जाएगी यह भी महत्वपूर्ण होगा। बिलासपुर जिले से बिलासपुर विधानसभा विधायक अमर अग्रवाल का मंत्री बनने का दवा अब पहले से ज्यादा पुख्ता हो गया जब तोखन साहू सांसद बिलासपुर को लोरमी में मात्र 487 मत से जीत मिली तब बिलासपुर विधानसभा ने ही उनकी टोकरी में लगभग 52000 की लीड दी कुछ ही दिन पहले संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में अमर अग्रवाल ने अपनी सीट पर हारने के बाद जीत हासिल की थी वे जितने वोट से हारे थे उसे दो गुना वोट से जीते....। उनके समर्थकों को विश्वास था कि मंत्री पद कहीं नहीं गया पर कौन जानता है छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ही जाने की उन्होंने बिलासपुर विधायक को अपने कैबिनेट में जगह क्यों नहीं दी और अब जब वन मंत्री केदार कश्यप के विधानसभा में भाजपा का उम्मीदवार केवल 2200 वोटो से आगे हुआ, श्याम बिहारी जायसवाल के क्षेत्र में तो भाजपा प्रत्याशी 20000 बोर्ड से हारे, स्वास्थ्य मंत्री दयाल दास बघेल के क्षेत्र में 30000 से हार हुई इन सब के बीच राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा की कुर्सी भी खतरे में बताई जाती है। 10 सीटों पर जीत के बावजूद सब कुछ सांय-सांय नहीं चल रहा है। यहां तक की सत्ता के शिखर पर अब गुटबाजी भी खूब है।


