No icon

24hnbc

पुलिस की कार्यप्रणाली पर सफाई देते नजर आए एचएम

बिलासपुर। राऊत नाचा महोत्सव के कार्यक्रम में आज प्रदेश के मुख्यमंत्री का शहर आगमन हुआ और इसी कारण जिले के प्रभारी मंत्री होने के नाते गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू भी शहर में थे उन्होंने मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग की निरंतर समीक्षा होती है तथा कहीं भी किसी तरह से रेट लिस्ट जैसी बात नहीं है। और आज तक बिलासपुर के विधायक ने ऐसी कोई शिकायत तथ्यात्मक तरीके से नहीं रखी है वहीं बिलासपुर विधायक ने कहा कि उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली की लिखित शिकायत मंत्री महोदय से की और उस पर एक्शन हुआ है पुलिस का रवैया अपराधियों के मामले में कितना प्रभाव कारी है इसका एक उदाहरण एच एम साहब को पत्रकार वार्ता में ही बताया गया कहा गया कि यही शोषण के एक पीड़िता को किस तरह सिविल लाइन थाना ने 155 काट कर दिया तब उच्च स्तरीय हस्तक्षेप से पीड़िता की तरफ से एफ आई आर दर्ज कराई गई असल में इन दिनों बिलासपुर पुलिस के तौर-तरीकों की आलोचना कई स्तर पर हुई है।