No icon

जिला प्रशासन शत प्रतिशत मतदान का चला रहा अभियान

बुलडोजर से मतदाता डरें.... ?

24hnbc.com 
बिलासपुर, 22 अप्रैल 2024।
एक तरफ मतदान शत प्रतिशत हो के लिए प्रशासन समाज के हर वर्ग के सहयोग से जन जागरण कार्यक्रम चला रहे हैं। दूसरी और भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर प्रत्याशी के पक्ष में आए भाजपा के स्टार प्रचारक उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री की स्वागत रैली में दर्जनों बुलडोजर चलाकर स्वागत के नाम पर मतदाताओं में दहशत पैदा की जा रही है। 
पूरे प्रदेश में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ बुलडोजर इस तरह जुड़ गया जिसे भाजपाई समर्थन का प्रतीक बताते हैं और जब भी मौका आता है उनके स्वागत में बुलडोजर का प्रदर्शन करते हैं। बिलासपुर में भी ऐसा ही हुआ। 
इस संदर्भ में जब चुनाव प्रेक्षक से पूछा गया तो उन्होंने शिकायत आने पर कार्यवाही की बात की वहीं एसडीएम से जब पूछा गया की रैली में कितने बुलडोजर की अनुमति ली गई थी तो उन्होंने जांच की बात कही। 
गौरतलब है कि किसी भी रैली में बुलडोजर की अनुमति ली ही नहीं जा सकती क्योंकि इसका कोई औचित्य ही नहीं लगता है कि के. चु. आ. के ढुलमुल रवैया के बाद जिला प्रशासन भी निष्पक्ष होकर चुनाव करने में भरोसा नहीं रखता।