No icon

24hnbc

भाजपा के लिए एक नहीं तीन राजनीतिक दल छत्तीसगढ़ में कर रहे हैं काम, कांग्रेस की सीट होने वाली है आधी

24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 19 जून 2023। छत्तीसगढ़ की 90 सीटों वाली विधानसभा का चुनाव जितना आसान दिखाई देता है उतना होने वाला नहीं है। अनुभवी आंखें दौड़ में शामिल होने वाली तीसरी, चौथी, पांचवी और आठवीं के लिए जिन्हें दौड़ते देख रही है उनमें से स्वाभाविक तौर पर सिर्फ एक राजनैतिक दल एनसीपी से कांग्रेस मदद की उम्मीद कर सकती है शेष है बहुजन समाज पार्टी, आप और टीआरएस या बीआरएस तो भाजपा के लिए काम करती नजर आ रही है। पिछले 3 महीने से बसपा ने एससी आरक्षित सीटों के साथ सीटों पर साइलेंट मेहनत की जहां पर एससी मतदाता हार जीत तय करते हैं जिसका परिणाम बिलासपुर, मुंगेली जिले में कांग्रेस का नुकसान जांजगीर, सक्ति में कां कांग्रेस शून्य की स्थिति पर भी जा सकती है। जैसे- जैसे चुनाव नजदीक आएगा यह दिखने लगेगा कि बहुजन समाज पार्टी और वीआरएस अमित जोगी खुलकर कांग्रेस का बड़ा नुकसान करेंगे। आप पार्टी शहरी प्लस मैदानी क्षेत्र में कांग्रेस के मिडिल क्लास वोट को काटने की नीति पर काम कर रही है। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की रणनीति ही इन छोटे राजनीतिक दल पर निर्भर कर रही है उसे पता है उसका कोर वोटर उससे छिटक पता नहीं है। भक्त और अंधभक्त कहीं नहीं जाने वाले पूरी रणनीति तीन राजनीतिक दल पर खेली जा रही है भाजपा के हाईकमान को पता है कि उसके कार्यकर्ता और चेहरे थक चुके हैं ऐसे में दूसरे राजनीतिक दलों पर दांव लगाना बेहतर है उसे वोटर के जिस स्वींग की उम्मीद जोगी से थी वही उम्मीद तीन राजनीतिक दलों से बनाई है। परिणाम यदि कांग्रेस को 30 तक नीचे लाया जा सके तो डबल इंजन की सरकार छत्तीसगढ़ में बन जाएगी। कांग्रेस का पूरा चुनावी समीकरण उसके मंत्रियों पर नहीं है छत्तीसगढ़ में कांग्रेसी सिर्फ 5 लोगों की होकर रह गई एक चेहरा कका जो दिखाई देता है और चार विनोद वर्मा, रुचिर गर्ग, राजेश तिवारी, प्रदीप शर्मा जो दिखाई नहीं देते पर निर्भर है, कहां जाता है कि इनमें से एक तो बिलासपुर जिले की सीट से चुनाव में भी उतरने वाला है। कांग्रेस के असली कार्यकर्ता अपनी नाराजगी के Sand घर बैठे थे जा रहे हैं इसका उदाहरण सक्ति में कल दिखाई दिया। जहां एक स्थानीय न्यूज़ चैनल के कार्यक्रम में कांग्रेस लगभग अनुपस्थित रही और भाजपा ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जैसे जैसे दिन बीत रहा है कांग्रेस भाजपा के अलावा हर राजनीतिक दल की मेहनत मैदान में दिखाई देगी और दिल्ली में बैठे हुए जानकार जो छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को आगे दिखा रहे हैं। उन्हें भी सच्चाई का आभास होने लगेगा।