24hnbc
जन्मदिन पर फिर लंबी की अपनी लकीरें
- By 24hnbc --
- Monday, 29 May, 2023
24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 30 मई 2023। आज बिलासपुर विधायक का जन्मदिन है जो समर्थक हैं वे भी जो तटस्थ हैं वे भी अपने-अपने दायरे में रहकर शुभकामनाएं दे रहे हैं। विधायक बनने के बाद शैलेश जी का यह पांचवा जन्मदिन है इन 5 सालों में बिलासपुर विधायक ने अपने राजनीतिक लकीर को काफी लंबा किया है। पार्टी स्तर पर भी और शहर के राजनैतिक स्तर पर भी, जगन्नाथ मंगलम जिस जगह पर मुख्य तौर पर उनका जन्मदिन मनाया जा रहा है मुख्य दरवाजे के पास में लगा हुआ बैनर बताता है कि विधायक महोदय ने अपनी संगठनात्मक क्षमता, सुसंस्कृत व्यवहार के कारण महिला वर्ग में अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज की है इसके पहले बिलासपुर की राजनीति में महिला वर्ग में चेहरों की जो कमी दिखाई देती थी वह कमी शैलेश पांडे के खेमे में दिखाई नहीं देती। यह जो चेहरे दिखाई देते हैं वो कांग्रेस के नीतियों को कितना जानते हैं मानते हैं नहीं पता पर अपने विधायक के लिए जुडते है यही वह लकिर है जो नेता विधायक शैलेश को अन्य नेताओं से अलग करती है। शहर में धार्मिक कार्यक्रम भले वो जनेऊ धारी ब्राह्मणों का हो, दरगाह वालों का हो या शबद तीर्थंकर वाणी का हो या बुद्धम शरणम गच्छामि का हो उनका चेहरा पत्नी सहित हमेशा मौजूद रहता है। इसी राजनीति का परिणाम रहा कि कांग्रेस के वह चेहरे जो कभी भाजपा विधायक को लाभ पहुंचाते थे अब बिलासपुर से विदा लेकर अन्यत्र भाजपा का लाभ करा रहे हैं। राजनीतिक बातों को पुर्ण विराम देते हुए बिलासपुर विधायक को हमारी ओर से जन्मदिन की शुभकामना।


