No icon

24hnbc

मुख्यमंत्री का फूंका पुतला, कांग्रेस मुर्दाबाद के नारे के साथ विरोध प्रदर्शन किया बजरंग दल

24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 6 मई 2003 । छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार द्वारा बजरंग दल को बैन करने की बात कहने पर बिलासपुर शहर के नेहरू चौक पर कल बजरंग दल के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और कांग्रेस सरकार का पुतला दहन कर मुर्दाबाद के नारे लगाएं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेंश बघेल ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो छत्तीसगढ़ में भी बजरंग दल पर बैन लगाए जाएंगे। जिसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर कई निशाने साधे हैं। इसी चलते बिलासपुर शहर में भी विरोध प्रदर्शन किया गया है। बिलासपुर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन करते हुए कांग्रेस मुर्दाबाद के नारे भी लगाए हैं।