No icon

24hnbc

पी सी आई अपनी अड्वाइजरी वापस ले एडिटर गिल्ट

 

 

नई दिल्लीः एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने भारतीय प्रेस परिषद (पीसीआई) से अपील की है कि वह विदेशी कंटेट के अनियमित प्रसारण को लेकर आगाह करने वाले अपनी एडवाइजरी को वापस ले ले, क्योंकि इसके प्रतिकूल प्रभाव होंगे.एडिटर्स गिल्ड ने कहा कि वह 25 नवंबर को पीसीआई द्वारा मीडिया में जारी की गई एडवाइजरी से क्षुब्ध है.गिल्ड ने कहा, ‘पीसीआई की इस एडवाइजरी के जरिये ऐसा लगता है कि पीसीआई जो मीडिया के स्वनियमन की पैरवी करता है और जिसका विश्वास है कि सरकारी दखल प्रेस की स्वतंत्रता के लिए विनाशकारी होगा, वह खुद ऐसी दिशा में कदम बढ़ा रहा है, जो कंटेट प्रकाशित करने वाले संगठनों के खिलाफ सेंसरशिप और दंडात्मक कार्रवाई करेगा.’एडिटर्स गिल्ड ने शनिवार को अपना बयान जारी कर कहा कि पीसीआई की एडवाइजरी में यह स्पष्ट नहीं है कि कौन इन कंटेट की पुष्टि करेगा और किन आधारों पर इसे सत्यापित किया जाएगा और सबसे अधिक महत्पूर्ण यह कि अनियमित सर्कुलेशन का क्या मतलब है.गिल्ड ने कहा कि देश में कई प्रकाशन विदेशी एजेंसियों, समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं के कंटेंट को दोबारा नए स्वरूप में पेश करते हैं, जो संपादक का विशेषाधिकार होता है और जो अपने प्रकाशन में प्रकाशित हर तरह के कंटेंट के लिए जिम्मेदार होता है.गिल्ड ने कहा कि पीसीआई की इस एडवाइजरी के प्रतिकूल प्रभाव होंगे और पीसीआई को तुरंत प्रभाव से इस एडवाइजरी को वापस लेना चाहिए.दरअसल वॉशिंगटन पोस्ट, न्यूयॉर्क टाइम्स और द इकोनॉमिस्ट सहित विदेशी प्रकाशनों के संपादकीय अक्सर भारतीय समाचार पत्रों में प्रकाशित किए जाते हैं.हाल के दिनों में बड़ी संख्या में विदेशी प्रकाशन नरेंद्र मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी की आलोचना करते रहे हैं.