24hnbc
3 राज्यों के साथ 2 बाई इलेक्शन की चर्चा तो किसी ने की ही नहीं
- By 24hnbc --
- Thursday, 02 Mar, 2023
24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 3 मार्च 2023। पूर्वोत्तर 7 सिस्टर्स का कहा जाता है जिसमें से 3:00 पर चुनाव था । नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा दो बाई इलेक्शन की भी चर्चा करेंगे जहां पर आश्चर्यजनक परिणाम आए। महाराष्ट्र में एक विधानसभा सीट जो कि 28 साल से भारतीय जनता पार्टी के कब्जे में थी इस बार कांग्रेस कैंडिडेट जीत गया। यहां पर कोई राष्ट्रीय नेता गया ही नहीं था इसी तरह बंगाल में 1 सीट टीएमसी हार गई कांग्रेस जीत गई टीएमसी की ममता ने कहा इस सीट पर कांग्रेस, कम्युनिस्ट और भाजपा मिलकर लड़े नापाक गठबंधन ने हमें हरा दिया। पूर्वोत्तर के चुनाव से एक खास बात निकल कर आती है एक बार यदि आप की शाखा खत्म हो जाती है तो दोबारा उसे परंपरागत तरीके से नहीं पाया जा सकता। नागालैंड में कांग्रेस को मात्र 3.5% वोट मिला और 9.56% वोट लेकर एनसीपी को 7 सीट मिल गई नीतीश कुमार की पार्टी पहली बार यहां लड़ी 3.25% वोट पाई एक कैंडिडेट भी जीत गया आरपीआई अठावले ग्रुप 2 सीट जीत गई यहां तक की रामविलास पासवान का झंडा लेकर उसका पुत्र चिराग की पार्टी ने भी एक कैंडिडेट जीता लिया। त्रिपुरा में कम्युनिस्ट पार्टी को 24% वोट मिला कांग्रेस को मात्र 8.5% वोट मिला नई पार्टी जो कांग्रेस के युवा नेता ने मात्र 2 साल पूर्व बनाई थी टीपीडी ने 22% वोट भी पाए 13 कैंडिडेट भी जीत गए मेघालय में सीएमसी 13.7% वोट 5 कैंडिडेट जीत गए। इक्का-दुक्का जैसे महाराष्ट्र में कस्बापेठ विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस 10,000 वोट से जीती पश्चिम बंगाल सागर निधि विधानसभा कांग्रेस जीती को चुनाव परिणामों में ध्यान ही नहीं गया असल में चुनावी पंडित यह बताना ही नहीं चाहते कि देश के दो बड़े राजनैतिक दल जो स्वयं को विचारधारा वाला बताते हैं में विचारधारा गायब है। पहले भाजपा चुनाव जीतने के लिए सब हथकंडे अपनाती है यहां तक की सेना के नाम पर भी वोट मांग लेती है और सबसे बड़ा हथियार संविधान के चेक एंड बैलेंस को समाप्त करके अपने अनुकूल परिस्थितियां पैदा करके वोट ले लेती है। इसका यह अर्थ नहीं कि कांग्रेस के पास विचारधारा बची है कभी कम्युनिस्ट से समझौता कहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा से समझौता कहीं लालू और नीतीश से समझौता कभी अखिलेश से तो कभी मायावती से समझौता। अब तो एक नई खबर भी है पश्चिम बंगाल में अप्रैल-मई में पंचायत चुनाव है भाजपा, कम्युनिस्ट और कांग्रेसी ममता बनर्जी की टीएमसी के सामने समझौता करके लड़ रहे हैं। मतलब कमल, पंजा और हसिया हथोड़ा ममता के सामने एकजुट हो गए कहते हैं लोकतंत्र तो ऐसे ही बचेगा। कुल मिलाकर 2024 को ऐसे समझे वह सीट और राज्य जैसे मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल जहां कांग्रेस भाजपा का सीधा मुकाबला है। दूसरा जहां भाजपा का मुकाबला छत्रको से है पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, आंध्र, तेलंगाना तीसरा जहां मुकाबला 2-2 से है उत्तर प्रदेश अखिलेश और मायावती, बिहार नीतीश और तेजस्वी अगली बार इन्हीं क्षेत्रों के संख्या की बात करेंगे।


