24hnbc
नहीं होंगे सीडब्ल्यूसी के चुनाव सदस्यों को नामित करने का अधिकार मिला खड़गे को
- By 24hnbc --
- Thursday, 23 Feb, 2023
24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 24 फरवरी 2023। देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हो रहा है। आज जहां कार्यसमिति की बैठक हुई उसमें 45 सदस्य उपस्थित थे पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी और एआईसीसी महासचिव प्रियंका गांधी इस बैठक में उपस्थित नहीं थे। लगभग ढाई घंटे की बैठक के बाद पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयराम रमेश ने पत्रकारों को बताया कि बैठक में निर्णय हुआ है सीडब्ल्यूसी के चुनाव नहीं होंगे। और सदस्यों ने सर्व सहमति से यह निर्णय लिया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे सीडब्ल्यूसी के लिए 45 सदस्यों को नामित करेंगे।


