No icon

24hnbc

मकर संक्रांति के पर्व की पावन डोर से अपनी पार्टी को मजबूत करती दिखी डॉ उज्जवला

24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 14 जनवरी 2023। मकर संक्रांति देश के कई राज्यों में मनाया जाता है। हर राज्य में मकर संक्रांति के कई अलग रंग और रूप देखे जा सकते हैं। कई राज्‍यों में इस दिन अनोखे रीति-रिवाज और आयोजन देखने को मिलते हैं।ऐसा माना जाता है कि मकर संक्रांति सूर्य के मकर राशि में गोचर के पहले दिन का और सर्दियों के अंत और गर्म और लंबे दिनों की शुरुआत का प्रतीक है। मकर संक्रांति एकमात्र भारतीय त्योहार है जो सौर चक्रों के अनुसार मनाया जाता है, इस पावन अवसर पर आम आदमी पार्टी की नेत्री डॉक्टर उज्वाला अपनी टीम के साथ चाटीडीह क्षेत्र में आम लोगों के साथ मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया इस त्यौहार में डॉक्टर उज्वाला ने वहां उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों को पतंग, तिल के लड्डू आदि का वितरण कर जनसंपर्क किया और आने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए अपनी और अपनी पार्टी की पकड़ को मजबूत किया। साथ ही जनसमस्याओं के बारे में भी खुलकर चर्चा की और उसके निदान के लिए प्रयत्न करने का आश्वासन दिया ।